13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्तीय साक्षरता शिविर में योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

कुंभलगढ़. ओलादर गांव में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एवं क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। सेंटर मैनेजर मोहन सिंह चौहान ने किसानों, नरेगा श्रमिकों व ग्रामीणों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, श्रम योगी मानधन, विश्वकर्मा पेंशन, सुकन्या समृद्धि व मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को प्राकृतिक आपदा में फसल बीमा का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मनोहर सिंह सिसोदिया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।