13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रावण अमावस्या पर उमापति महादेव का जलाभिषेक

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

राजसमंद.मोही कस्बे के समीप शिवपुरी बस्ती में बुधवार को श्रावण अमावस्या के अवसर पर उमापति महादेव का विशेष जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। यशवंत तेली ने बताया कि पंडित गिरीश त्रिवेदी एवं सुरेश खंडेलवाल के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान हुआ। इसके बाद भगवान उमापति महादेव का जलाभिषेक कर खीर का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मोही ठाकुर, पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह भाटी, पूर्व सरपंच जगदीश चंद्र तेली, घासीराम तेली, तेजराम तेली, नगजीराम तेली, लालूराम तेली, राजूलाल माली, रामलाल गुर्जर, छगनलाल तेली सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।