उदयपुर

उदयपुर के सलूंबर में भाजपा को क्रॉस वोटिंग का झटका, प्रधान की सीट खिसकी

अब गंगादेवी को चुना प्रधान
less than 1 minute read
Dec 10, 2020
उदयपुर के सलूंबर में भाजपा को क्रॉस वोटिंग का झटका, प्रधान की सीट खिसकी
उदयपुर के सलूंबर में भाजपा को क्रॉस वोटिंग का झटका, प्रधान की सीट खिसकी


उदयपुर. पंचायत चुनाव को उदयपुर जिले के सलूंबर में बड़ी राजनीतिक उठापठक हुई है। सलूंबर पंचायत समिति में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद प्रधान की सीट हाथ से चली गई। इसका कारण है कि क्रॉस वोटिंग हो गई। जानकारी के अनुसार, सलूंबर पंचायत समिति में भाजपा के 11 उम्मीदवार जीते थे। वहीं कांग्रेस के दस पंचायत समिति सदस्य जीतकर आए। बाड़ेबंदी के बाद जब मतदान का समय आया तो भाजपा को दस में से नौ वोट ही मिले। एेसे में कांग्रेस की गंगादेवी प्रधान बन गई। इस पंचायत समिति में भाजपा से सीमादेवी प्रधान की दावेदार थी। स्थिति यह है कि सलूंबर में प्रधान की सीट को लेकर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त थी लेकिन क्रॉस वोटिंग में पूरा खेल ही बिगाड़ दिया। गौरतलब है कि मतदान के तुरंत बाद इनकी बाड़ेबंदी कर ली गई थी। कारण है कि दोनों ही दलों में क्रॉस वोटिंग का खतरा था। इसमें दोनों दल प्रधान की सीट पर कब्जा जमाने की जुगत में थे लेकिन इसमें सत्ता पार्टी कांग्रेस सफल रही।

Published on:
10 Dec 2020 05:02 pm
Also Read
View All
‘बेटा चाहिए तो देने होंगे गहने’: उदयपुर में इंस्टाग्राम पर फेक एस्ट्रोलॉजर का विज्ञापन देख महिला ने गंवाया 15 तोला सोना

Udaipur Mayor Election: पारस सिंघवी का उदयपुर मेयर बनना तय! नामांकन भरते ही रो पड़े; कांग्रेस की पूनम कुंवर से मुकाबला

BJP leader Blackmailing Case: राजस्थान के ‘उदयपुर फाइल्स’ केस के आरोपी को 7 महीने बाद ज़मानत, जानें भाजपा नेत्री ने क्या लगाए थे संगीन आरोप? 

Rajasthan Jail News : ये तो हद ही हो गई! ‘हाई सिक्योरिटी’ सेंट्रल जेल की बैरक से मिले टीवी-इंडक्शन-मोबाइल, जानें सबसे बड़ा ‘खुलासा’

उदयपुर : कमल पर वोट वर्षा… उदयपुर में 7वीं बार बन रहा भाजपा का बोर्ड, सलूम्बर-राजसमंद में भी आगे, 12 में से 7 पर भाजपा