उदयपुर

खेरवाड़ा: नया चेहरा दिया, बोले नानजी को साथ लेकर ही हूं मैदान में

http://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 6:47 PM IST
kherwada
खेरवाड़ा: नया चेहरा दिया, बोले नानजी को साथ लेकर ही हूं मैदान में

खेरवाड़ा. वैसे खेरवाड़ा में भाजपा ने विधायक नानालाल अहारी का टिकट काटकर शंकरलाल खराड़ी को मौका दिया है। नानालाल को लेकर भी संगठन के साथ तालमेल नहीं होने से उनका विरोध भी हुआ था। नानालाल कटारिया के खास है लेकिन उनका टिकट नहीं बच सका। अब शंकरलाल खराड़ी के साथ वाली टीम सक्रिय हो गई है और चुनाव के लिए निकल पड़ी है। वैसे प्रत्याशी शंकरलाल कहते है कि वे नानालाल अहारी और संगठन के पदाधिकारियों के साथ चुनाव लड़ेंगे, उनको साथ लेकर ही चलेंगे व हम सभी साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय एवं राज्य इकाई ने मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, यह मेरे एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है। खराड़ी ने कहा कि उन्हें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों पदाधिकारियों एवं अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से भाजपा का टिकिट मिला है। क्षेत्र में उन्होंने जनसम्पर्क शुरू कर दिया है।

टिकट मिलते ही खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी शंकर खराड़ी सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचे। खराड़ी के पहुंचते ही सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। गांवों में भी उनके टिकट पर खुशी मनाई।

Updated on:
13 Nov 2018, 6:47 PM IST
Published on: