उदयपुर

Rajasthan Assembly Election 2018 : Video : प्रचार के आखिरी दिन सीएम ने उदयपुर से कही यह बात..

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Dec 05, 2018
bjp
Rajasthan Assembly Election 2018 : Video : प्रचार के आखिरी दिन सीएम ने उदयपुर से कही यह बात..

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रचार प्रसार का आखिरी दिन था। आखिरी दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर भाजपा के स्टार प्रचारको ने राजस्थान में पूरी ताकत झोंक दी। प्रचार के आखिरी दिन प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने उदयपुर की खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया । इस दौरान सीएम राजे ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला । सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग भारत माता की जय बोलने से भी कतराते हैं। सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने अपने पिछले 5 साल में कराए गए विकास कार्य को भी जनता के बीच में रखा । साथ ही सीएम ने जनता से चुनाव में फिर से खेरवाड़ा विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी नानालाल अहारी को जिताने की अपील भी की ।

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में वह कार्य किए हैं तो कांग्रेस पार्टी कभी भी नहीं कर पाई सीएम ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के लोग पीएम की जाति,मां का नाम, सीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने झुकने के बयानों का जिक्र करते हैं । इस मौके पर सीएम ने खेरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ दयाराम परमार पर भी निशाना साधते हुए उन्हें बूढ़ा बैल बताया।

Published on:
05 Dec 2018 04:30 pm