
प्रमोद सोनी/उदयपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से सहेलियों की बाड़ी में लोगो ने हमराह कार्यक्रम के तहत उमंग, मस्ती और फिटनेस से जुड़ी विविध गतिविधियों में भागीदारी निभाई। इस दौरान रोटरी वसुधा, सूर्यांश क्लब, रोटरी मीरां, प्रयास संस्थान के अलावा शहर की अनेक स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक और शिक्षण संस्थाएं पारम्परिक खेलकूद, योग-व्यायाम, नि:शुल्क हैल्थ चैकअप, सेल्फ डिफेंस, संगीत-नृत्य और कला व संस्कृति से जुड़ीं गतिविधियों के आयोजन में भागीदारी निभाई। इसके साथ प्रशासन की ओर से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक भी किया।
इस दौरान मतदान जागरूकता के तहत मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई गई की मारो केणो वोट देणो आप भी जुड़ सकते हैं हमराह से हर रविवार गुलाबबाग, सुखाडिय़ा सर्किल, दूध तलाई, फतहसागर पाल जैसे स्थानों पर आयोजित होने वाले हमराह कार्यक्रम से जुडऩे के लिए अपनी कार्य-योजना की जानकारी व कार्यक्रम संबंधित विचार 9460103778, 9829050939 अथवा 9829243904 इन मोबाइल नंबरों पर देकर लीडर बन सकते हैं।