उदयपुर

राजस्थान पत्रिका-पान बहार डांडिया डांडिया महोत्सव 1-2 काेे, दो दिन तक में खनकेंगे डांडिया

श्रेष्ठ प्रतिभागी पाएंगे आकर्षक पुरस्कार
2 min read
अग्रसेन जयंती: डांडिया की मस्ती में झूमे लोग, देखिए वीडियो
ग्रसेन जंयती महोत्सव के तहत अग्रसेन स्कूल प्रांगण में गरबा-डांडिया की धूम रही। युवक-युवतियों, महिलाओं और पुरुषों ने संगीत की मधुर धुनों पर गरबा-डांडिया किया।

उदयपुर. बस, अब इंतजार की घडिय़ां पूरी हो चुकी हैं और वह समय आ चुका है जब पूरा शहर डांडिया की धुनों पर थिरकेगा। राजस्थान पत्रिका के पान बहार डांडिया महोत्सव का आगाज न्यू भूपालपुरा, 80 फीट रोड स्थित ऑर्बिट रिजॉर्ट में मंगलवार को शाम 7.15 बजे होगा। मां दुर्गा की आरती संग डांडिया महोत्सव शुरू होगा। उद्घाटन अवसर पर साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल और प्रिंस एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर घनश्याम बिरला अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 2 अक्टूबर को भी लोग गुजरात के पारंपरिक गीतों संग बॉलीवुड फ्यूजन पर डांडिया खनका सकेंगे।बेस्ट पार्टिसिपेंट्स को मिलेंगे प्राइज-दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में शहरवासी डांडिया की मस्ती में डूबते नजर आएंगे। डांडिया महोत्सव में आकर्षक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए बेस्ट मेल और फीमेल डांसर्स के अलावा बेस्ट कपल और बेस्ट चाइल्ड जैसी विभिन्न कैटेगरीज तय की गई हैं। ये होंगे प्रायोजक-पान बहार डांडिया महोत्सव 2019 के सहप्रायोजक में साईं तिरूपति यूनिर्वसिटी है। वहीं सहयोगी के रूप में हीतावाला कंस्ट्रक्शन प्रा लि., मेडिसेंटर सोनोग्राफ ी एवं क्लिनिक्ल लैब, एक्मे फि नट्रेड लिमिटेड, न्यूबर्ग सुपरटेक पैथोलॉजी लेबॉरेटरी और अरावली गु्रप ऑफ कॅालेजेज रहेंगे। ऑटोमोबाइल पार्टनर महिंद्रा राइज है। अधिक जानकारी के लिए 8829899657 पर संपर्क किया जा सकता है।प्रवेश पत्र से होगी एंट्री -महोत्सव में प्रवेश पत्र के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा।

यहां उपलब्ध हैं प्रवेश पत्र-

1. पत्रिका कार्यालय, मंगलम फन स्कवायर -7वीं मंजिल, दुर्गा नर्सरी रोड़

2. माई मुद्रा, द्वितीय मंजिल कनॅाट पैलेस मॉल, शोभागपुरा सर्कल

3. ऑर्बिट रिजॉर्ट, न्यू भोपालपुरा 80 फ ीट रोड

4. शिवा एडवरटाइजर्स, बापू बाजार, बाटा शोरूम के ऊपर

5. साधना पब्लिसिटी, चेटक सर्कल

6 प्राण पब्लिसिटी, मिड टाउन कॉम्पलेक्स, उदियापोल

7 अशोका बेकरी, शक्तिनगर

8. युवान ऑप्टिकल्स, शॉप नं. 2, पानेरी उपवन के सामने, साइफन चौराहा

9. मधुर एंटरप्राइजेज, पुराने सेटेलाइट हॉस्पिटल के पास, सेक्टर 4प्रवेश पत्र दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं, ऑन द स्पॉट भी प्रवेश पत्र प्राप्त कि ए जा सकेंगे।

Published on:
30 Sept 2019 07:55 pm