उदयपुर

हिस्ट्रीशीटर रणिया के बेटों ने कोटड़ा में बंदूक से डरा व्यापारी को लूटा

raniya gangपुलिस में जंगलों में कर रही आरोपियों की तलाश

2 min read
May 30, 2023
हिस्ट्रीशीटर रणिया के बेटों ने कोटड़ा में बंदूक से डरा व्यापारी को लूटा

raniya gang कोटड़ा (उदयपुर). मांडवा थाना पुलिस पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर रणिया के बेटों एवं अन्य बदमाशों ने कोटड़ा मुख्यालय पर बेखौफ होकर दिनदहाड़े एक व्यापारी को बंदूक से डराकर लूट लिया। घटना रविवार शाम की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

कोटड़ा निवासी अमीन खान पुत्र सरजुफुल्ल खां ने कोटड़ा थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पास गुटखे व नमकीन की एजेन्सी है। रविवार को अमीन और नौकर दीपक पुत्र मानाराम बुम्बरीया निवासी कुकावास कोटड़ा़ के आसपास के गांवों में दुकानों पर सामान की सप्लाई देने के लिए पिकअप लेकर गए थे। कोटड़ा में बोम्बे होटल के पास शब्बीर पुत्र शहादत खान की दुकान पर गुटखा का बोरा उतार रहे थे। इसी दौरान एक मोटर साइिकल पर चार युवक सवार होकर आए, इनमें से दो जने बाइक के पास खड़े रहे और दो अन्य उतर कर शब्बीर भाई की दुकान पर पहुंचे और कहा कि हमें पिकअप में बिठा लो और आगे छोड़ देना। यह कहते हुए उनमें से एक खातरू पुत्र रणिया निवासी कुकावास गाड़ी में बैठ गया। अमीन पिकअप गाड़ी को लेकर स्वरूपगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प से आगे मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर पहले से मोटरसाइकल लेकर तीन बदमाश खड़े थे। उनमें से दो गाड़ी के पास आए और कहा कि गाड़ी हमें दे दो। गाड़ी देने से मना करने पर गाड़ी में बैठे खातरू ने अमीन की गर्दन पर धारिया रखते हुए गाड़ी चलाने को कहा। मोटरसाइकिल पर आए झाला पुत्र रणिया ने अमीन पर तमंचा ताना। इस दौरान अमीन और नौकर पिकअप से नीचे गए। नौकर दीपक मौका देखकर वहां से जान बचाकर भाग गया। झाला ने अमीन से गाड़ी की चाबी लेते हुए दो बार तमंचे का ट्रीगर दबाया, मगर फायर नहीं हुआ तो अमीन भी जान बचाकर भाग गया। बाद में तीनों बदमाश पिकअप गाड़ी में बैठकर उसे ले भागे, कुछ दूरी पर गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई तो वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बदमाश जाते जाते पिकअप में रखी नकदी भी ले गए।

पुलिस पर हमला कर फरार चल रहे हैं रणिया एवं दोनों बेटे

बीते दिनों पुलिस थाना माण्डवा टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर रणिया पुत्र देवा, हिस्ट्रीशीटर झाला पुत्र रणिया की धरपकड दबिश कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी एवं पुलिस के जवानों के साथ अपराधी रणिया की गैंग एवं इनके साथियों के साथ मिलकर पुलिस जाब्ते पर पिस्टल, टोपीदार बन्दूक, चाकू, लाठियां एवं पत्थरों से हमला कर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गम्भीर चोटे पहुंचाने के साथ ही पुलिस के हथियार छीन लिए एवं वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर मारपीट करने वाले लोगों में से रणिया एवं उसके पुत्र झाला उर्फ जालम चन्द एवं खातरु एवं उनके साथी होमा, मुकेश, सरवण ईश्वर तथा रणिया की पत्नी काली एवं खातरु की पत्नी काली आदि करीब 30-35 लोग शामिल थे।

Published on:
30 May 2023 02:07 am
Also Read
View All