उदयपुर

दुर्गाष्टमी पर उदयपुर हुआ शर्मसार… 3 साल की बच्‍ची के साथ हुई हैवानियत.. लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में करवाया भर्ती

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
Rape
दुष्कर्म

उदयपुर . दुर्गाष्टमी पर बुधवार को जहां चहुंओर कन्या पूजन का दौर चल रहा था, वहीं शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में दोपहर को तीन साल की बच्ची से बलात्कार का घिनौना एवं सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता को गंभीर हालत में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पीडि़ता की हालत देर शाम खतरे के बाहर बताई गई।

पीडि़ता का पिता, जो पेशे से निजी बस का चालक है बाजार में खरीदारी करने गया था। पीछे से पीडि़ता की मां और दादी खेत गई थी। जब पीडि़ता रोती हुई उसके घर पहुंची, तो परिजनों को घटना का पता चला। पीडि़ता के परिजनों ने पहले उसे समीप चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जिसे बाद में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपअधीक्षक एवं अन्य अधिकारी चिकित्सालय पहुंचे और खैर खबर ली। घटना के बाद थानाधिकारी मय जाप्ते ने मौका मुआयना किया। देर रात तक आरोपी का खुलासा नहीं हो सका।

Updated on:
18 Oct 2018 01:55 pm
Published on:
18 Oct 2018 01:54 pm