
भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन हमें कुछ पीछे मुडकऱ भी देखना होगा। सुखद ये है कि यहां से मरीज ठीक हो रहे हैं, पूरी तरह से स्वस्थ। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है, बस सभी मरीजों और उनके परिजनों को संबंल रखना होगा। वे भी जल्द ठीक होंगे। उदयपुर में भर्ती बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, राजसमन्द व डूंगरपुर के मरीज ठीक होकर अपनी राह फिर से नया जीवन लेकर चल पड़े है, इसलिए सभी अन्य नए मरीजों को कुछ समय जरूर लगेगा, लेकिन वह जल्द ठीक हो जाएंगे। संभाग में फिलहाल रिकवर प्रतिशत 21.46 हैं, जिसमें 424 में से 91 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि 68 मरीज डिस्चार्ज।
-----
ये है संभाग के हाल जिला- पॉजिटिव मरीज- रिकवर उदयपुर- 182- 12बांसवाड़ा- 66-64चित्तौडगढ़़- 141- 06राजसमन्द- 20-02प्रतापगढ़- 04-02डूंगरपुर- 11-05
--------------
फेक्ट फाइल: - संभाग के कुल 424 पॉजिटिव मरीजों में से अब तक 91 मरीज ठीक हो चुके है।
- पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 21.46 हैं। प्रतिशत के कम होने का कारण ये स्पष्ट है कि पिछले कुछ दिनों में उदयपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है, इसलिए अब जो मरीज सामने आए हैं, वे जल्द ही ठीक होंगे तो स्वत: ही प्रतिशत सुधर जाएगा।
-------------
-हर जिले के इतने मरीज हो चुके है डिस्चार्ज उदयपुर- 03डूंगरपुर- 05बांसवाड़ा-57प्रतापगढ़-02राजसमन्द- 01चित्तौडगढ़़- 00------ कुल 68 मरीज हुए डिस्चार्ज
------
ये है कोरोना गाइड लाइन - कोरोना ब्लॉक के प्रभारी रह चुके डॉ बलदेव का कहना है कि रिकवर का मतलब है कि रिपोर्ट में दो बार नेगेटिव आना, वहीं दूसरी जिसे घर भेजा जाता है वह डिस्चार्ज होता है, लेकिन कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से कुल 28 दिन या लास्ट नेगेटिव रिपोर्ट आने के 14 दिन तक मरीज को उसकी बेहतरी के लिए रखा जाता है। हालांकि तब वह बीमार की श्रेणी में नहीं होता।
------
लगातार जो-जो मरीज ठीक हो रहे हैं उन्हें हम घर भेज रहे हैं, कोशिश सभी की ये ही है कि हर मरीज जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट जाए। उदयपुर एमबी के कोरोना ब्लॉक में भर्ती काफी मरीजों को अब तक रिकवर किया है तो कुछ डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
डॉ आरएल सुमन, अधीक्षक एमबी हॉस्पिटल उदयपुर