उदयपुर

VIDEO : वल्लभनगर में संभाग स्तरीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता के दौरान आयोजित डे नाइट मुकाबलों में उदयपुर सभांग से 45 टीमो ने लिया भाग
2 min read
Jan 06, 2019
volleyball tournament
वल्लभनगर में संभाग स्तरीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

हेमन्त आमेटा/ उदयपुर. वल्लभनगर में में फ्रेंड्स क्लब वल्लभनगर एवं नेहरू युवा केंद्र उदयपुर के तत्वाधान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्लभनगर के वॉलीबॉल स्टेडियम किया गया। वल्लभनगर में डे नाइट खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में उदयपुर,राजसमंद, चित्तोड़ जिले सहित सीकर से कुल 45 टीमें भाग ले रही है। फे्रड्स क्लब वल्लभनगर के अध्यक्ष प्रकाश माली ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वल्लभनगर ग्राम पंचायत सरपंच रूप गिरी गोस्वामी ने की। समारोह की अध्यक्षता कैलाश मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा किशन शर्मा, जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव गोपाल मेहता, हीरालाल नागदा, दिनेश जोशी, हेमेंद्र मालवीय, ललित मादरेचा, विनोद चोरिया ने भी शिरकत की। चितोड सांसद के अन्य कार्यो में व्यस्त होने के चलते वो उद्घाटन समारोह में नही पहुचे। फ्रेंड्स क्लब के सचिव महेश चंद्र दया ने बताया कि अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी बीच क्लब के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का मोठड़ा, उपरणा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण करने व अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन घोषणा के बाद विधिवत प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस दौरान उद्घाटन मैच सीकर व सालेड़ा के मध्य हुआ जिसमें सीकर ने जीत दर्ज की। क्लब के मीडिया प्रभारी फरीद खान के अनुसार प्रात: कालीन सत्र में खेले गए मैचों में मेनार ने उदयपुर सेक्टर 14 को, गादोली ने धमानिया को एवं नवानिया ने भीण्डर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

इसके बाद सांयकालीन मैचो में भटेवर ने करणुपर, खरसाण ने नाहरपुरा, डांगियो हुंदर ने खेरोदा, सीकर ने नवानियाँ को हराकर अगले रांउड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक गोपाल मेहता एवं निर्णायक मंडल के नरेश पालीवाल, मनोहर सेन, हरिराम माली का क्लब द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।

Updated on:
06 Jan 2019 06:35 pm
Published on:
06 Jan 2019 05:43 pm