उदयपुर

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

(Religious programme) भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
less than 1 minute read
Sep 13, 2019
Save daughter, teach daughter
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

उदयपुर. गींगला पसं. करावली गांव में नवयुवक मंडल पटेल चौक के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भजन संध्या में छात्राओं ने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ आधारित नाटिका का मंचन किया। ग्रामीणों से बालिकाओं को अनिवार्य रूप से पढ़ाने की सीख दी और बेटी व बेटे में फर्क नहीं समझने की अपील की। भजन संध्या में गायक शंकरपुरी महाराज ने मां आंजणा, कुलदेवी, गजानंद आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी जिससे युवा थिरकने पर मजबूर हो गए। मंडल के सदस्य गंगाराम गोगरावत ने हास्यमय और व्यंग्य रचनाएं पेश की। राजसमंद के बाल कलाकर हर्षित पूर्बिया, रमेश आदि ने भी प्रस्तुतियों से भोर तक समां बंाधे रखा। इस मौके पर गींगला थानाधिकारी गजसिंह, प्रधानाचार्य डॉ. विजय चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिभावन बालक बालिकाओं का सम्मान किया गया।

कडूणी में भी हुई भजन संध्या: इधर, कडूणी की राउमावि परिसर में एक शाम गणपति के नाम भजन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में आसपास क्षेत्र से ग्रामीण पहुंचे। अमृत लाल, नक्श्तर भटेवर, सुरेश बंजारा, ललित बन्ना एवं झांकी गु्रप दुर्गेश ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

Published on:
13 Sept 2019 02:32 am