उदयपुर

विद्यार्थी बोले-अवश्य करें मतदान

मतदाता जागरू कता रैली निकाली
2 min read
Oct 23, 2018
school-student-urge-villagers-to-cast-vote
विद्यार्थी बोले-अवश्य करें मतदान

लूणदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पारस कुमार क ोठारी, बीएलओ दिनेश चन्द्र उपाध्याय, दशरथ धाकड़, सुपरवाइजर मोहम्मद मोबीन की ओर से मतदाता जागरू कता रैली निकाली गई। इसी तरह राजकीय माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुरा में भी संस्थाप्रधान रमेश चन्द्र सुथार व बीएलओ के शु लाल मीणा के सान्निध्य में रैली निकाली गई। उपसरपंच हिम्मत दास वैष्णव, रामेश्वर लाल जाट आदि मौजूद थे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा जागीर मेें भी बीएलओ प्रभुलाल गायरी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य सुमित्रा शर्मा भी मौजूद रही।

भटेवर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इससे पूर्व विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम प्रधानाचार्य रुचि पारीक की अध्यक्षता में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदान की आवश्यकता, मतदान अपना अधिकार विषय पर विचार व्यक्त किए। बीएलओ वीरेंद्र परिहार, नरेंद्र चपलोत, प्रकाश औदिच्य, कंचन देवड़ा, लीला मेनारिया, लक्ष्मीलाल जाट आदि मौजूद थे।

उपभोक्ताओं को समझाई मतदान की प्रक्रिया
झाड़ोल. कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर मेंं वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को मतदान की प्रक्रिया समझाई। रिटर्निंग अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को शपथ दिलवाई गयी। इस दौरान स्विप प्रभारी सूर्यप्रकाश जोशी, प्रतापसिंह राणावत, पीएनबी मैनेजर सुरेश चन्द्र मीणा उपस्थित थे।

मावली. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में भी रैली निकाली गई। वीवीपेट प्रभारी अधिकारी देवी कठात, एसडीएम मोहनसिंह, तहसीलदार कालूराम रेगर, विकास अधिकारी रेखा गौड़ आदि मौजूद थे।
रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता

सराड़ा. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बालक व बालिका उच्च माध्यमिक सराड़ा में एसडीएम नीलम लखारा की उपस्थिति में रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। रैली तथा नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम सें मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्विप के सभी सदस्य सीबीईओ मोहन लाल, एसीबीईओ हरकेश मीणा, नोडल अधिकारी नाथूलाल बुनकर, ग्राम विकास अधिकारी सारिका मीणा आदि उपस्थित थे।
अदवास . क्षेत्र के पलोदड़ा, नईझर, अदवास, मंगराथोरी, अजबरा भी रैली निकाली गई। इस दौरान संस्था प्रधान अशोक जोशी, भरत पांडे, सुभाष मेनारिया, वालुराम मीणा, सरपंच अनितादेवी मीणा, तारादेवी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मीणा, केशरसिंह, सोहनसिंह राठौड़, लक्ष्मण सालवी,जीतमल गर्ग आदि मौजूद रहे।

खरसाण. निकटवर्ती रुंडेडा के राउमावि में स्विप गतिविधि का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाचार्य झालमसिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जानकारी स्विप कार्यक्रम प्रभारी भागचंद मेघवाल ने दी।
वल्लभनगर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से निकाली रैली को कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुनीता बैरवा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएलओ आशुतोष चारण, देवकृष्ण चौबीसा, स्थानीय विद्यालय के मुकेश पुरोहित, रेणु पुरोहित, मोनिका तंवर आदि मौजूद थे।

पाणुन्द . स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी रैली निकाली। यह जानकारी प्रधानाचार्य बसंती लाल जोशी ने दी।

गोगुंदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भी रैली निकाली गई। उपखण्ड अधिकारी राजकुमार डांगा, विकास अधिकारी दलीपसिंह यादव, अतिरिक्त शिक्षाधिकारी रूपलाल पालीवाल , प्रधानार्चाय पूणिमा व्यास, शिक्षक महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
गींगला पसं. दांतीसर में पीईईओ नवनीत मेहता ने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। ग्राम विकास अधिकारी रामचन्द्र पालीवाल, बीएलओ आदि मौजूद थे। बाद में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को भाषण, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता होगी। इधर, भी रैली निकाली गई।

Published on:
23 Oct 2018 01:43 am