उदयपुर

श्रीमद् भागवत् ज्ञान गंगा कथा महोत्सव में मनाया नंदोत्सव..

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 25, 2018
bhakt
श्रीमद् भागवत् ज्ञान गंगा कथा महोत्सव में मनाया नंदोत्सव..

उदयपुर. भुवाणा ग्रामवासियों की ओर से जारी सात दिवसीय भागवत कथा श्रीमद् भागवत् ज्ञान गंगा महोत्सव में शनिवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान कृष्ण को 56 भोग धराया गया। पूर्व सरपंच अनिल चित्तौड़ा ने बताया कि नंदोत्सव के पश्चात भागवत कथा का वाचन करते हुए राधिकाशरणदास ने कहा कि जिस प्रकार कृष्ण ने कालिया नाग का दमन कर यमुना नदी को उससे मुक्त कराया था। ठीक उसी प्रकार वर्तमान में देश के सैनिक दुश्मनों का सफाया कर देश को सुरक्षित रख रहे हैं। ऐसे में उनको नमन किया जाना चाहिए। मौके पर कृष्ण के जीवन से लुड़ी अनेक लीलाओं का मंचन हुआ, जिसमें पूतना उद्धार, शकत भंजन, तृणावत, वकासुर, आधासुर उद्वार के दृश्य शामिल किए गए। अनिल चित्तौड़ा, लोगर डांगी, गोपाल डांगी, सीमा डांगी, चंदा कुमावत, लक्ष्मीलाल सुथार, सतीश मिश्रा, तारा पालीवाल, ममता रांका ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। रविवार को अंतिम दिन प्रसादी हुई।

सद्व्यवहार ही आधार
बड़ी गांव स्थित सेवा महातीर्थ में शनिवार को आयोजित श्रीराम-कृष्ण कथा व दीनबंधु वार्ता को संबांधित करते हुए नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा जब हम अच्छा करेंगे, तो अच्छा अनुभव होगा। जब हम गलत काम करेंगे तो बुरा ही अनुभव होगा। दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा कि आप अपने साथ चाहते हैं। संचालन महिम जैन ने किया।

Updated on:
25 Nov 2018 02:44 pm
Published on:
25 Nov 2018 02:44 pm