उदयपुर

अचानक पीएचसी पहुंचे कलक्टर, और फिर…

राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यालय की कुर्सियां छोड़कर अब मैदानी स्तर पर सरकारी कार्यालयों के हालात जानने के लिए निकले।
less than 1 minute read
अचानक पीएचसी पहुंचे कलक्टर, और फिर...
अचानक पीएचसी पहुंचे कलक्टर, और फिर...

राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यालय की कुर्सियां छोड़कर अब मैदानी स्तर पर सरकारी कार्यालयों के हालात जानने के लिए निकले। कहीं पर अधिकारी नदारद नजर आ रहे हैं तो कहीं पर कार्मिक नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल भी कैलाशपुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच गए। यहां उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। कलक्टर पोसवाल ने राज्य सरकार की ओर से दी जारी सुविधाओं व सेवाओं के बारे में स्वास्थ्य कार्मिकों से जानकारी हासिल की।

इस दौरान उन्होंने मुफ्त दवा, जांच, परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में पूछताछ की। कलक्टर ने इस दौरान मुख्यमंत्री दवा योजना, मुख्यमंत्री जांच योजना, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में मरीजों को जानकारी दी। कलक्टर ने इस दौरान मरीजों से भी संवाद किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने विभिन्न रिकॉर्ड्स और दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में बताया।

कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ मिले। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि उच्च अधिकारी जिले में सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण में जुटे हुए हैं।

Published on:
17 Feb 2024 07:32 pm