उदयपुर

Rajasthan Crime: किशोर के सीने में चाकू घोंप कर हत्या, साथी की हालत गंभीर, होली खेलकर लौट रहे थे घर

राजस्थान के उदयपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने एक किशोर के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
less than 1 minute read
Mar 04, 2026
Udaipur Murder
मृतक किशोर (फाइल फोटो)

उदयपुर। बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में सोमवार शाम आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में क्षेत्र के ढिकवास निवासी राकेश (16) पुत्र कैलाश खोखरिया की मौत हो गई, जबकि उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका डूंगरपुर हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

ग्रामीणों की सूचना पर थानाधिकारी गणपत सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव खेरवाड़ा मोर्चरी पहुंचाया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार रात्रि में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सड़क पर साइड देने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा कि होली का त्योहार मनाकर मृतक और एक अन्य युवक बाइक से फलासिया की ओर से आ रहे थे। इनके पीछे कुछ बाइक सवार आ रहे थे। तभी साइड देने को लेकर पीछे आ रहे युवकों ने कुछ कमेंट किया। फिर डराया-धमकाया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया।

सीने पर किया चाकू से वार

हमलावरों ने मृतक के सीने पर चाकू से वार किए। जिससे वह खून से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं, उसके साथी के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

निचला तालाब के बताए जा रहे सभी आरोपी

मामले में परिजनों ने नामजद 6 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। सभी आरोपी पास ही स्थित निचला तालाब के बताए जा रहे हैं ।

Updated on:
04 Mar 2026 08:43 pm
Published on:
04 Mar 2026 08:43 pm