
लसाडिय़ा. ब्लॉक में ई-मित्र संचालकों ने न्याय सम्मत मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ईमित्र संघ अध्यक्ष लसाडिय़ा प्रमोद सोनी के नेतृत्व में संचालकों के दल ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ई-मित्र के तौर पर बीते ७ साल से नियमित सेवाएं दे रहे ई-मित्र प्लस ऑपरेटर को स्थायी करने की मांग की। एलएसपी को हटाकर सरकार सीधे ई मित्र कियोस्क से अनुबंध करें, देय कमीशन में पर्याप्त वृद्वि की जाए। आवेदन शुल्क के अलावा फ ार्म प्रिन्ट, फ ोटो कॉपी व अन्य स्टेशनरी के लिए भुगतान के संबंध में स्पष्टीकरण जारी करने, कियोस्क के खिलाफ मिली झूठी शिकायतों पर शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित अन्य मुद्दों को लेकर संचालकों ने एकजुटता दिखाई। विकास वैष्णव, कैलाश चौधरी, महेन्द्र चौधरी, जगदीश प्रजापत, रोहित मीणा सहित लसाडिय़ा ब्लॉक के सभी ई मित्र संचालक मौजूद थे।
ग्राम पंचायत के पुनगर्ठन की मांग
कालीभींत ग्राम पंचायत के पुनगर्ठन को लेकर स्थानीय लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को प्रस्ताव सौंपा। इसमें राजस्व गांव मनावत पुरा, आमलीखेड़ा, कचपुरा की सामूहिक सहमति दी गई। स्थानीय लेम्पस अध्यक्ष लालूराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य गौतमलाल मीणा, उपसरपंच मांगीलाल मीणा, लकू कालेवा, बाबरू कचुपुरा, देवीलाल, जवानलाल, गीता देवी एवं अन्य मौजूद थे।
मीणा संरक्षक व नंदलाल अध्यक्ष मनोनीत
जनजाति मंच तहसील लसाडिय़ा ने सोमवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रधान कन्हैयालाल मीणा को संरक्षक, तहसील संयोजक गौतमलाल मीणा व अध्यक्ष नंदलाल मीणा को मनोनीत किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रमेश मीणा, उंकार मीणा, करमचन्द मीणा, लक्ष्मण मीणा, थानसिंह मीणा, प्रवक्ता अर्जुनलाल मीणा घाटा व सह प्रवक्ता उदयलाल मीणा मदावता, मंत्री देवीलाल मीणा, शंकरलाल मीणा, नारायणलाल मीणा, पे्रमचन्द मीणा बोरकापानी, कीकाराम मीणा तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मणलाल मातावेली सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई।