सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनियां देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव की योजना 1 मई से लागू करेंगी। जानकारी के अनुसार 5 शहरों में इसकी शुरुआत होगी। अभी तक आमतौर पर 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है।
सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनियां देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव की योजना 1 मई से लागू करेंगी। जानकारी के अनुसार 5 शहरों में इसकी शुरुआत होगी। अभी तक आमतौर पर 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। नई नीति से अचानक दाम बढऩे-घटने से बड़े झटके नहीं लगेंगे।
90 आउटलेट सरकारी कंपनियों के : सरकारी कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम देश में 90त्न रिटेल आउटलेट चलाती हैं।
देशभर में होगा लागू
सूत्रों के अनुसार 5 शहरों में 'डेली डायनैमिक प्राइसिंगÓ शुरू होने के बाद बाकी देश में इसे लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि बाद में निजी कंपनियां इसे अपनाएंगी।
पांच शहरों से होगी शुरुआत
तेल की कीमतें अंतराष्ट्रीय कीमतों के नजदीक आ जाएंगी। यानि उपभोक्ता वास्तविक मूल्य चुकाएगा। मुनाफाखोरी पर प्रतिबंध लगेगा और आर्टिफिशियल प्राइज होने की आशंका खत्म होगी। - प्रो. जी. सोरल, डीन, वाणिज्य महाविद्यालय
द. भारत के पुडुचेरी व विझाग, पश्चिम में उदयपुर, पूरब में जमशेदपुर और उत्तर में चंडीगढ़ से शुरुआत होगी।
फिलहाल यह: अभी सरकारी रिफाइनिंग कंपनियां 15 दिन में कीमतों में बदलाव करती हैं।
तेल की कीमत रोज तय होने से उपभोक्ताओं को लाभ होगा। व्यवस्था का अर्थ यह नहीं है कि दाम बढ़ेंगे ही। महीने ज्यादा दिन तक गिरावट वाले भी हो सकते हैं। - आर.के. धाभाई, अध्यक्ष, पेट्रोलियम एसोसिएशन, उदयपुर