14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Bus Accident: भोपाल-रायसेन हाईवे पर क्रॉसिंग के वक्त दो बसें टकराईं, 3 की मौत

Raisen Bus Accident- भोपाल के करीब सेहतगंज के पास भीषण सड़क दुर्घटना...। टोल प्लाजा के पास काफी देर तर रहे जाम के हालात...।

2 min read
Google source verification
Raisen Bus Accident

रायसेन जिले के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना।

MP Bus Accident- रायसेन जिले में शुक्रवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। क्रॉसिंग के दौरान दो बसों की टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौत के समाचार हैं, जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने लोगों के बसों से बाहर निकाला। घटना के वक्त हाईवे पर जाम लग गया था। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान 108 एंबुलेंस की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।

भोपाल रोड पर सेहतगंज के पास टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दो बसों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल भोपाल के अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना का कारण बसों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। दुर्घटना में मृत युवा कवि नीतेश व्यास रायसेन जिले के ही बेगमगंज के पास सुल्तानगंज के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद एक बस सड़क से उतर कर दूर तक चली गई थी, जबकि दूसरी बस सड़क पर ही रुक गई। घटना उस वक्त हुई जब दोनों बसें क्रासिंग कर रही थी। एक बस भोपाल आ रही थी, तो दूसरी बस रायसेन की तरफ जा रही थी। इस बीच दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई और बगल से रगड़ाते हुए एक बस सड़क से नीचे उतर गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची खरबई और उमरावगंज पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से भोपाल के अलग अलग अस्पतालों में पहुंचाया, जबकि मृतकों के शव रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाए।

भोपाल में भर्ती हैं घायल

हादसे के बाद गंभीर और मामूली घायलों को भोपाल भेजा गया, जिनमें से एक घायल बच्ची की मौत हो गई, उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। तीन यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर रूप से घायल एक यात्री की मौत भोपाल के अस्पताल में हो गई।

इन मृतकों की हुई पहचान

  1. 28 वर्षीय नितेश व्यास निवासी पंडा टेकापार जो सुल्तानगंज से भोपाल जा रहे थे।
  2. 29 वर्षीय माखन पुत्र रामबाबू लोधी निवासी पच्चीपुरा बेगमगंज
  3. एक अन्य शव की पहचान नहीं हो पाई है।