
BJP MLA Bhavya Bishnoi Marriage: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र और आदमपुर से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई राजस्थान निवासी आइएएस अधिकारी परी बिश्नोई के साथ शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने के लिए लाखों लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। ऐसे में लेकसिटी में शुक्रवार को ग्रेंड वेडिंग का आयोजन होने जा रहा है।
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में होंगे रिसेप्शन
उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा। इसके बाद हिसार जिले के आदमपुर में 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।
यह भी पढ़ें : वायरल सच: भारत-पाकिस्तान के बीच कौनसी सीमा है? छात्र ने परीक्षा में दिया ऐसा जवाब, चर्चा में आ गई सीमा हैदर
इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया है। आखिर में 27 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी के कई नेताओं सहित वीआइपी मेहमान शामिल होंगे। आइएएस परी सिक्किम में एसडीएम पद पर तैनात थीं। हाल ही में उनको हरियाणा कैडर मिल गया है। वहीं, भव्य ने साउथ ऑक्सफोर्ड से डिग्री हासिल की है।