उदयपुर

जयपुर व उदयपुर में बनेंगे ट्राइबल यूथ हॉस्टल व कॅरियर सेन्टर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जनजाति विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 6:38 AM IST
छात्रावास का नहीं मिल रहा लाभ,एक दशक से नहीं उपयोग
छात्रावास का नहीं मिल रहा लाभ,एक दशक से नहीं उपयोग

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से जयपुर व उदयपुर जिला मुख्यालयों पर 13-13 करोड़ रुपए की लागत से ट्राइबल यूथ हॉस्टल एवं कॅरियर सेन्टर बनाए जाएंगे। इनके निर्माण से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जनजाति विद्यार्थियों को आवास, भोजन तथा प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इन केन्द्रों का उपयोग कौशल प्रशिक्षण के लिए भी किया जाएगा। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह ने बताया कि जयपुर सेन्टर के निर्माण के लिए राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उदयपुर में सेन्टर के लिए नगर विकास प्रन्यास की ओर से चित्रकूट नगर में भूमि आवंटन की प्रक्रिया विचाराधीन है। इसके लिए भी राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड को कार्यकारी एजेन्सी बनाया गया है तथा निविदा कार्य पूर्ण कर कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। परियोजना अन्तर्गत वेटिंग एरिया, पार्किंग, लाइब्रेरी, किचन, स्टोर, वार्डन क्वार्टर तथा 150 विद्यार्थी क्षमता का छात्रावास सम्मिलित है।

Updated on:
9 Oct 2020, 6:38 AM IST
Published on: