उदयपुर

घर में घुसकर की फायरिंग, नौकर के हाथ से आर – पार हो गई गोली

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Apr 07, 2019
Feature image

मोहम्मद इलियास/उदयपुर . सविना क्षेत्र के पथिकनगर में शराब कारोबारी के नौकर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पथिकनगर क्षेत्र में गत 1 अप्रेल को दो अज्ञात युवकों ने महेन्द्र चौधरी के घर में घुसकर नौकर सुनील पर फायर कर दिया जिससे उसके हाथ में गोली लगते हुए आर-पार हो गई। उपाधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि मामला दर्ज होने पर सविना थानाधिकारी संजीव स्वामी मय टीम ने तलाशी के बाद आरोपी विजयसिंह पथिक नगर सविना हाल खांजीपीर बीड़ा निवासी शादाब पुत्र शहजाद शाह व न्यू कॉलोनी गोवद्र्धनविलास निवासी शोएब पुत्र अहमद पठान को बापर्दा गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके साथी शाबिर हुसैन को नामजद किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामदगी के लिए पुलिस इनका रिमांड लेगी।

अंगे्रजी शराब बरामद
सविना थाना पुलिस ने एक कार से 22 कर्टन अंगे्रजी शराब के बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एकलिंगपुरा चौराहा पर एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें 22 कर्टन अंग्रेजी शराब के भरे मिले। पुलिस ने कार जब्त कर चालक विवेक पुत्र ओमप्रकाश सुहालका को गिरफ्तार किया। इसी तरह परसाद थाना पुलिस ने परसाद रोड, परसाद से पहले हाइवे पर एक दुकान पर दबिश देकर 342 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Published on:
07 Apr 2019 04:35 pm