उदयपुर

video…हिस्ट्रीशीटर सद्दाम के लगी तीन गोलियां, अंदरुनी शरीर बुरी तरह से हुआ जख्मी

video...हिस्ट्रीशीटर सद्दाम के लगी तीन गोलियां, अंदरुनी शरीर बुरी तरह से हुआ जख्मी
less than 1 minute read
Mar 17, 2019
crime
बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट ली आभूषण की दुकान, मारी गोली

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
शहर के पटेल सर्कल पर फायरिंग में मारे गए हिस्ट्रीशीटर सद्दाम के एक साथ तीन गोलियां लगी थी। तीनों गोलियां उसके शरीर को भेदते हुए आर-पार निकल गई जिससे अधिकांश अंदरुनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक की अंत्येष्टि की। पुलिस ने झगड़े की आशंका के चलते अभी भी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा है। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का न्यायालय से 20 मार्च रिमांड लिया है।
रजानगर किशनपोल निवासी सद्दाम उर्फ कद्दा (25) पुत्र इस्माइल खां की शनिवार को पड़ोसी युवक रजानगर निवासी नासिर पुत्र साजिद व किशनपोल निवासी आफताब पुत्र जब्बार खां ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार मेडिकल ज्यूरिष्ठ डॉ.मनीष शर्मा मय टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर में तीन गोलियां लगने से अदरुनी अंग क्षतिग्रस्त होने का खुलासा हुआ। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से खाली खोल के साथ ही आरोपियों से हथियार भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से हथियार कहां से खरीदा, कब से उसके पास है, उसके बारे में पूछताछ में जुटी है।

Published on:
17 Mar 2019 09:35 pm