उदयपुर

एपीओ तहसीलदार के पास मिला पौन किलो सोना

एपीओ तहसीलदार के पास मिला पौन किलो सोना

less than 1 minute read
Aug 02, 2019
acb news
एपीओ तहसीलदार के पास मिला पौन किलो सोना

एपीओ तहसीलदार के पास मिला पौन किलो सोना
मोहम्मद इलियास/उदयपुर
वल्लभनगर से एपीओ हुए तहसीलदार संदीप अरोड़ा के सीज किए दो बैंक लॉकर में एसीबी को पौने किलो से ज्यादा सोने के जेवर मिले है। ब्यूरो के एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि तहसीलदार के अरोड़ा के एसबीआई बडग़ांव में दो लॉकर है जिनकी तलाशी में एक लॉकर में हीरे जडि़त 65 तोला व दूसरे लॉकर में 25 तोला सोने के जेवर मिले। ब्यूरो ने उन्हें भी जब्त किया है। गौरतलब है कि ब्यूरो टीम ने गत दिनों तहसीलदार अरोड़ा व उनकी पत्नी निशा की गाडिय़ों को देबारी के निकट रोकते हुए उनकी तलाशी ली थी। दोनों की गाडिय़ों में एसीबी को 2.84 लाख रुपए की राशि मिली जिनके बारे में आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाए। एसीबी की इस कार्रवाई से पूर्व तहसील कार्यालय के कार्मिकों ने उनके विरुद्ध दुव्र्यवहार की कलक्टर को शिकायत की थी। जिला कलक्टर के आदेश पर एडीएम ने तहसीलदार अरोड़ा को हाथोंहाथ एपीओ करते हुए राजस्व मंडल अजमेर में उपस्थिति के निर्देश दिए थे। कार्मिकों ने तहसीलदार पर सरकारी पत्रों को फेंकने, अभद्र भाषा का प्रयोग कर परेशान करने के आरोप लगाए थे।

Published on:
02 Aug 2019 01:21 pm