उदयपुर

पुलिस हिरासत से भागा उचक्का, वापस धरा गया

नगर निगम में लोगों ने पेट्रोल निकालते पकड़ा था

less than 1 minute read
Jan 30, 2021
पुलिस हिरासत से भागा उचक्का, वापस धरा गया

उदयपुर. नगर निगम परिसर में वाहनों से पेट्रोल निकालते पकड़ा गया आरोपी उचक्का शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में मौका पाकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही पीछाकर उसे दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार नगर निगम परिसर में वाहनों से पेट्रोल निकालते युवक को लोगों ने दबोच लिया था। उसने अपना नाम सुथारवाड़ा आयड़ निवासी चिराग पुत्र कन्हैयालाल सोनी बताया था। युवक को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर लाए थे। आरोपी के पिता को भी यहां बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी कार्यालय के यहां दस्तावेज की कार्रवाई हो रही थी। इसी दौरान भीड़ के बीच सबसे पीछे खड़ा युवक मौका पाकर भाग गया। आरोपी के भागने पर पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया। जहां सूरजपोल थाना पुलिस के जवाब पीछे दौड़े, वहीं कलक्ट्रेट चौकी के पुलिसकर्मी भी अलर्ट हो गए। कलेक्ट्री के बाहर युवक को दबोच लिया। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से जमानत पर छोड़ा गया। सूरजपेाल थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है।

Published on:
30 Jan 2021 01:20 am
Also Read
View All