उदयपुर

कृष्णा कॉम्प्लेक्स में चले लात-घूसे

पार्किंग को लेकर व्यापारियों में विवाद, घंटाघर थाने में दर्ज हुआ मामला
less than 1 minute read
Jul 04, 2021
कृष्णा कॉम्प्लेक्स में चले लात-घूसे
कृष्णा कॉम्प्लेक्स में चले लात-घूसे

उदयपुर. घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की बात को लेकर व्यापारियों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन-चार लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। इसी को लेकर घंटाघर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। घटना 29 जून की है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बताया कि कृष्णा कॉम्प्लेस में दुकान चलाने वाले गौरव पाहुजा पुत्र सुनील पाहुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि मयंक सोनी, पिंकेश सोनी, राजाराम सोनी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया कि मयंक पुत्र राजाराम सोनी ने अपना स्कूटर गौरव पाहुजा की दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। ग्राहकों के आने-जाने में परेशानी बताकर दुकान के बाहर वाहन खड़ा करने से इनकार किया। इस पर आग बबुला हुए मयंक ने अभद्रता करते हुए धमकी दे डाली। कुछ ही देर में मयंक अपने बड़े भाई पिंकेश और पिता राजाराम के साथ आया और गौरव के साथ जमकर मारपीट की। यहीं के व्यापारी भूपेंद्र जडिय़ा और बालमुकुुंद सोनी ने बीच बचाव किया। प्रार्थी गौरव ने घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज थाने में पेश करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Published on:
04 Jul 2021 02:20 pm