उदयपुर

तीन माह की बच्ची व महिला को दिलाया आश्रय

सिटी रेलवे स्टेशन का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2021, 11:42 AM IST
तीन माह की बच्ची व महिला को दिलाया आश्रय
तीन माह की बच्ची व महिला को दिलाया आश्रय

उदयपुर. सिटी रेलवे स्टेशन पर एक महिला तीन माह की बच्ची के साथ मिली, जो तीन दिन से यहीं घूम रही थी। रेलवे चाइल्ड लाइन सदस्य ने महिला से संपर्क कर उसे आश्रय दिलाया। जतन संस्थान की ओर से संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन ने महिला को सिटी रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पाया। महिला के साथ तीन माह की बच्ची है। महिला असहाय महसूस करते हुए रो रही थी। रेलवे चाइल्ड लाइन सदस्य प्रकाश ने समन्वयक मोईन मंसूरी को इसकी जानकारी दी। मंसूरी ने जानकारी ली तो महिला का नाम मंजू और छपरा (बिहार) निवासी होना बताया। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई। महिला को स्टॉप द सखी सेंटर में आश्रय दिलाया गया। चाइल्ड लाइन जिला निदेशक डॉ. लालाराम जाट व समन्वयक नवनीत औदिच्य ने इस बारे में पूछताछ की। रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से लगातार इस तरह से भटकते लोगों को आश्रय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on: