उदयपुर

मासूम बेटी की हत्या का मामला: निर्दयी पिता अब कह रहा ‘गलती से मार दिया’

सुथार मादडा गांव के नेनिया फले में शनिवार रात विमंदित युवक द्वारा अपनी दो साल की मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पिता अब बार बार कह रहा है कि उसने बेटी को गलती से मार दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2023, 6:15 PM IST
udaipur father killed daughter update news

गोगुंदा। थाना क्षेत्र के सुथार मादडा गांव के नेनिया फले में शनिवार रात विमंदित युवक द्वारा अपनी दो साल की मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पिता अब बार बार कह रहा है कि उसने बेटी को गलती से मार दिया।

थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी से सोमवार को भी पूछताछ की गई, लेकिन विमंदित होने से वही बात कह रहा है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अंधविश्वास की बात पर भी आरोपी के सम्पर्क में आए लोगों से पूछताछ की, लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

अपनों की ले रहे जान
आदिवासी समुदाय में अशिक्षा के चलते लोग किसी भी समस्या में झाड़ा फूंक में समाधान खोजते हैं। कई ग्रामीण मनोरोग से ग्रसित हो कर अपनों की ही जान ले लेते हैं। परिजन इनका किसी चिकित्सक से इलाज नहीं करवाते और भूत प्रेत की बाधा मानकर टोने टोटके में फंसे रहते हैं। आदिवासी अंचल में ऐसे कई मामले हैं, जिनमें परिवार के सदस्यों ने अपनों की ही जान ले ली।

गत वर्ष झाड़ोली गांव में एक व्यक्ति भोपा के चक्कर में अपने पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी फांसी से लटक गया। पाटिया गांव में 8 दिसंबर 2021 को प्रतापलाल की दो वर्ष की मासूम विमला अचानक गायब हो गई। आठ दिन बाद बच्ची का शव तालाब किनारे मिला। पुलिस ने हत्या का मामल दर्ज किया। हालांकि खुलासा नहीं होने से आरोपी का पता नहीं चला।

गोगुन्दा क्षेत्र के ही बहुदिया गांव में दो साल पहले चौंकाने वाली घटना हुई। स्थानीय निवासी भानाराम गमेती ने गवरी खेल के दौरान शरीर में भाव आने पर घर में तोडफ़ोड़ करते हुए तलवार उठा ली। इस दौरान उसने आंगन में खेल रहे पुत्र पर तलवार से वार कर दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वर्तमान में जेल में सजा काट रहा है।

Published on: