
Udaipur : उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 58-ई पर ऊंडावेला बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मोहनलाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया। मिली जानकारी के अनुसार, बेड़नपाड़ा निवासी मोहनलाल अपने बच्चों को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल गोगला (झाड़ोल) छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊंडावेला बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में मोहनलाल की मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले मोहनलाल फलासिया पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेड़नपाड़ा से सरपंच पद के प्रत्याशी थे। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। हादसे के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज अभी अपडेट हो रही है।