उदयपुर

Video…पैदा हुआ है यीशु चरनी में हमारा…

- गिरिजाघरों में देर रात मनाई प्रभु जन्म की खुशियां, आज होगी विशेष आराधना
2 min read
Dec 25, 2023
Video...पैदा हुआ है यीशु चरनी में हमारा...
Video...पैदा हुआ है यीशु चरनी में हमारा...

उदयपुर. प्रमोद सोनी, Krismas शहर के विभिन्न गिरिजाघरों में रविवार रात को मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा..., पैदा हुआ है यीशु चरनी में हमारा..., खुश हो खुदावंद आया है कबूल कर लें... गीत गूंज रहे थे। रात 11.30 बजे से ही मिडनाइट प्रार्थनाओं का दौर शुरू हुआ। 12 बजते ही प्रभु यीशु ने जन्म की खुशियां छा गई और लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर प्रभु जन्म की बधाइयां देना शुरू कर दिया।

प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में रविवार देर रात से ही क्रिसमस पर्व शुरू हुआ जो सोमवार को पूरे दिन मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर सभी चर्च में विशेष सजावट और प्रभु यीशु के जीवन प्रसंगों से जुड़ी झांकियां सजाई गई है। सोमवार सुबह गिरिजाघरों में क्रिसमस की आराधना होगी। पूरे दिन रिश्तेदारों, परिचितों से मिलने और क्रिसमस की बधाइयां देने का दौर चलेगा।

क्रिसमस पर्व पर अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा कैथोलिक गिरजाघर में रविवार मध्यरात्रि में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की प्रार्थना हुई। सबसे पहले रात्रि पौने ग्यारह बजे बच्चों ने चर्च परिसर में कैरोल गायन किया। इसके बाद रात की प्रार्थना हुई। इसमें बिशप देव प्रसाद गणावा द्वारा प्रवचन दिया गया।

चेतक सर्किल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में मुख्य आराधना सोमवार सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। चर्च में रेव्हसन अमित कुमार श्रेष्ठ क्रिसमस का मुख्य सन्देश देंगे। इस दौरान सभी चर्चों में बाईबल पाठ, समूह गीत, प्रार्थनाएं व प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ़ फातिमा केथेड्रल चर्च में बिशप देव प्रसाद गणावा, संजय पार्क रानी रोड स्थित राजस्थान पेंटीकॉस्टल चर्च में पास्टर पॉल मैथ्यु,गोविन्द नगर, सेक्टर 13 स्थित कलवरी कविनेंट चर्च में पास्टर मनोहर कला, सवीना सेक्टर 12 स्थित अपोस्टोलिक चर्च में फादर जे. रत्न कुमार,तीतरडी स्थित गुड शेपर्ड चर्च में रेव्ह.विलसेंट आर.,मीरा नगर स्थित डीवाइन चर्च में पास्टर पी. परमेश्वरन, यूनिवर्सिटी रोड स्थित मारथोमा चर्च में पास्टर रोनाल्ड राजू, बड़ी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में रेव्ह.ऑस्कर मैसी, तीतरडी स्थित दी लॉर्ड आवर रायचेजनेस चर्च में बिशप प्रिन्स ओलीवर आदि संदेशवाहक क्रिसमस सन्देश प्रदान करेंगे।

Updated on:
25 Dec 2023 12:17 am
Published on:
25 Dec 2023 12:17 am