उदयपुर

‘मोगेंबो खुश हुआ’, सलूंबर जीत पर उदयपुर सांसद ने फिल्मी स्टाइल में जताई खुशी; देंखे VIDEO

सूलंबर में जीत को लेकर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने फिल्मी स्टाइल में वहां की जनता का आभार जताया।

less than 1 minute read
Nov 25, 2024

Salumbar Election Result: राजस्थान के उदयपुर जिले की सलूंबर विधानसभा पर संपन्न हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शांता मीना ने जीत हासिल की। शांता मीना ने अंतिम दो राउंड में लगातार बढ़त बनाकर 1285 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के जितेश कटारा को हराया। जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। सूलंबर में जीत को लेकर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने फिल्मी स्टाइल में वहां की जनता का आभार जताते हुए कहा कि 'मोगेंबो खुश हुआ'।

बता दें कि बीजेपी के अमृतलाल मीना के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी शांता देवी मीना को उपचुनाव में उतारा। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे है 'सलूंबर की जनता का बहुत-बहुत साधुवाद, जिन्होंने भारत के विचार को ताकत दी, विकास को ताकत दी है। आपने शांता देवी को जिताया है। विश्वास दिलाते है कि सलूंबर के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे'।

'राष्ट्रविरोधी ताकत का परितंत्र पराजित हुआ'

उन्होंने आगे फिल्मी अंदाज में कहा कि 'मोगेंबो खुश हुआ, यह जानकर सलूंबर में शांता देवी 1285 मतों से विजयी हुई और जो हारा है, वह कोई और नहीं राष्ट्रविरोधी ताकत का परितंत्र पराजित हुआ है'।

ऐसा रहा परिणाम …

-भाजपा की शांता मीना 1285 मतों से जीतीं, उन्हें कुल 84428 वोट​ मिले।
-भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश कटारा 83143 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
-कांग्रेस की रेशमा मीना को 26760 ही वोट मिले।

Published on:
25 Nov 2024 11:24 am
Also Read
View All
उदयपुर म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्किये सिंगर पर भारी बवाल, ऐनवक्त पर रद्द हुआ शो, ‘जो पाकिस्तान का साथी, उसे भारत में मंच नहीं’

सोना-चांदी छोड़िए…अब ‘लाल सोना’ कराएगा मोटी कमाई, सर्राफा बाजार में अचानक मची खलबली

कौन हैं निशा शेखावत? जिन्होंने रची महिला सशक्तीकरण की नई कहानी, अफसर बनने का था सपना, सोशल मीडिया स्टार बनकर ख्वाब किए पूरे

राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी से दहशत, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर बीमार, हाथ-पैर में सूजन, मुंह हुए काले

राजस्थान: 2 बाइकों की भिड़ंत में 3 की मौत, पति के निधन से सदमे में आई पत्नी ने दी जान, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

अगली खबर