उदयपुर

सडक़ सीमा में मकान का निर्माण, भारी विरोध के बीच हटाया

नगर निगम की कृष्णा कॉलोनी में हुई कार्रवाई
less than 1 minute read
Sep 25, 2019
सडक़ सीमा में मकान का निर्माण, भारी विरोध के बीच हटाया
सडक़ सीमा में मकान का निर्माण, भारी विरोध के बीच हटाया

उदयपुर. पुलिस बंदोबस्त के बीच नगर निगम दल ने मंगलवार को हिरणमगरी सेक्टर 9 स्थित कृष्णा कॉलोनी में सडक़ सीमा में हुए अवैध निर्माण को ढहाया। बड़ी संख्या में होमगार्ड प्रतिनिधि भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग रहे। इससे पहले कार्रवाई करने गए दल को देख कृष्णा कॉलोनी निवासी शमशाद बेगम नाम की महिला भडक़ गई और कार्रवाई का विरोध किया। बाद में निगम दल व निर्माणकर्ता आमने-सामने हो गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी के बीच कार्रवाई पूरी की गई। आयुक्त अंकित कुमार सिंह ने बताया कि शमशाद बेगम ने सडक़ पर ही पिल्लर खड़े करते हुए निर्माण किया था। निगम ने पहले नोटिस देकर कार्य रूकवा दिया। नोटिस धारक ने स्वयं जिम्मेदारी नहीं निभाई तो निगम दल ने कार्रवाई की। कार्रवाई दल में निगम के राजस्व निरीक्षक देवेन्द्रपालसिंह चौहान, राहुल मीणा, विजय जैन, मोहित अग्निहोत्री एवं अन्य शामिल थे।

बुरहानी नगर की दो दुकानें सीज

नगर विकास प्रन्यास ने राजस्व ग्राम रूपनगर (भुवाणा) के बुरहानी नगर स्थित तीन में से दो दुकानों को सीज किया। एक दुकान में सामान निकालने का समय दिया। यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि प्रवीण वसीटा व अशोक वसीटा नामक व्यक्ति ने बिना पट्टा प्राप्त किए, बगैर भू उपयोग परिवर्तन के व्यावसायिक दुकानें बना दी है। मंगलवार को यूआईटी ने विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

Updated on:
25 Sept 2019 08:48 am
Published on:
25 Sept 2019 08:48 am