उदयपुर

शिक्षा विभाग के टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र अलग

नॉन टीएसपी शिक्षकों को दिया टीएसपी क्षेत्र- संभागीय आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Jul 15, 2019
udaipur
शिक्षा विभाग के टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र अलग

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. गत वर्ष टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्रों की घोषणा होने के बावजूद शिक्षा विभाग में आज भी पुराने टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र ही मान्य है। गत दिनों हुई काउंसलिंग में नॉन टीएसपी क्षेत्र के रूप में सायरा, गोगुंदा और कुराबड़ को जोड़ दिया गया। एेसे में नॉन टीएसपी में चयनित 276 शिक्षकों में से 104 को टीएसपी क्षेत्र में नियुक्ति दे दी गई, वहीं नॉन टीएसपी क्षेत्र के कुछ शिक्षकों को दूर-दराज के क्षेत्रों में नियुक्ति दे दी है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान और जिलाध्यक्ष नवीन व्यास ने बताया कि शिक्षा विभाग के इस निर्णय से परेशान शिक्षकों ने सोमवार को पंचायतीराज कर्मचारी संघ के बैनर तले संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन देकर शिक्षा विभाग से गलती को सुधारने की गुजारिश की। प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह गुर्जर, नीरज कुमार, मकबूल खान, मुकेश चौधरी, भूपेन्द्र कुमार, रतन लाल गुर्जर, सुनील सुथार, मनोज कुमार धोबी आदि शामिल थे।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सौंपा ज्ञापन

राजरथान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को कलक्टर को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजकमल लोहार एवं संगठन मंत्री पुरुषोत्तम दवे के नेतृत्व में सौंपा गया। जिलामंत्री चन्दनमल बागड़ी ने बताया कि इससे पूर्व 21 सूत्रीय मांग पत्र मानव संसाधन विकास मंत्री को भेजा था। सोमवार को सम्पूर्ण देश के जिला मुख्यालयों पर महासंघ से सम्बद्ध राज्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना एवं प्रदर्शन कर ध्यान आकर्षित किया है। इस दौरान चन्द्रप्रकाश मेहता, वगतलाल शर्मा, पारस जैन, लालजी कुम्हार, शिवशंकर व्यास सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Published on:
15 Jul 2019 11:34 pm