उदयपुर

Udaipur : थूर का मगरा धधका, चार घंटे में पाया काबू

14 से 15 बीघा क्षेत्र में फैली आग

less than 1 minute read
Feb 10, 2023
Udaipur : थूर का मगरा धधका, चार घंटे में पाया काबू

उदयपुर. रानी रोड िस्थत थूर का मगरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर सहायक वन संरक्षक मौके पर पहुंचे और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सहायक वन संरक्षक नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के करीब थूर का मगरा पर आग लगने की सूचना मिली। इस पर होमगार्ड, वन समितियों के सदस्यों को लेकर मौके पर पहुंचा। पहाड़ी की ऊंचाई की ओर आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में उसे बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। हवा के साथ आग 14 से 15 बीघा क्षेत्र में फैल गई। शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि यहां पास में ही विद्युत लाइन गुजर रही है। ऐसे में संभव है कि स्पार्किंग के चलते झाडि़यों ने आग पकड़ी हो।

-----

आग लगाने वाले की सूचना पर पांच हजार की घोषणासहायक वन संरक्षक नरपत सिंह ने बताया कि मेवाड़ में पहाडि़यों पर आग लगाने की घटनाएं अधिक होती है। ऐसे में उनके अधीन वन क्षेत्र में कोई आग लगाता हुआ दिखाई दे और उसकी सूचना उन्हें देने पर नाम गुप्त रखा जाएगा और सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए उपहार स्वरूप देंगे।

------

वन कर्मियों की हड़ताल से हुई मुश्किल

वन कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार के कारण थूर का मंगरा पर लगी आग को काबू करने में परेशानी हुई। आग बुझाने के लिए सहायक वन संरक्षक को स्वयं मौके पर जाना पड़ा। वे अपने साथ होमगार्ड और वन समितियों के लोग ले गए।

Published on:
10 Feb 2023 11:06 pm
Also Read
View All