उदयपुर

रात भर ट्रेन की टॉयलेट में बैठा था युवक, दरवाजा खोलते ही दंग रह गए सफाईकर्मी, मामला झारखंड से जुड़ा

Udaipur News: अजमेर से आई एक ट्रेन के टॉयलेट में एक युवक का शव मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि युवक रात भर टॉयलेट जाने वाले रास्ते में बैठा था और सुबह मृत पाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025
पुलिस (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Udaipur Latest News: अजमेर जिले के मदार से उदयपुर पहुंची ट्रेन के टॉयलेट में एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक झारखंड का निवासी था। फिलहाल, जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है।


जीआरपी के एसएचओ गोवर्धन सिंह भाटी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4.35 बजे मदार-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को जनरल कोच के टॉयलेट का दरवाजा बंद मिला। कर्मचारियों ने मशक्कत कर उसे खोला तो उसमें एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर जीआरपी डिप्टी अब्दुल रहमान सहित आरपीएफ के साथ ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।


आधार कार्ड से हुई पहचान


युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार, उसकी पहचान झारखंड के चतरा निवासी नीरज के रूप में हुई। युवक ने पाइप पर गमछा बांधकर फंदा लगाया, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Updated on:
05 Jun 2025 08:32 am
Published on:
05 Jun 2025 08:21 am
Also Read
View All

अगली खबर