उदयपुर

VIDEO : साहित्य की स्थानीय प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

- स्थानीय कवि देंगे प्रस्तुतियां
less than 1 minute read
Mar 18, 2019
udaipur
VIDEO : साहित्य की स्थानीय प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. विश्व हिंदी परिषद का क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह मंगलवार को उदयपुर में होगा। इस आयोजन में दिल्ली से अथिति आएंगे।

विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि उदयपुर में साहित्य के क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं है, इसलिए इसका चयन इस सम्मेलन के लिए किया गया। इस शहर में आठ विश्व विद्यालय संचालित होते हैं। एेसे में यहां इस आयोजन का होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आयोजन मंगलवार दोपहर ३ बजे से शुरू होगा। इसके तहत स्थानिय कवि कविता पाठ करेंगे। बाद क्षेत्रीय राजभाषा सम्मान समारोह और अंत में होली मिलन होगा। उन्होंने बताया कि उदयपुर के साहित्यकार, लेखक, कवियों का बहुत बड़ा नाम है। एेसे में विश्व हिंदी परिषद उनका सम्मान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर साहित्यकार सकुंतला सरुपरिया ने कहा कि इस आयोजन में जिले के कई साहित्साकारों को सम्मान होगा। इससे साहित्य के क्षेत्र में लोगों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

जल्द ही संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा में होगी हिंदी
विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि हिंदी को बहुत जल्द ही संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा में लिया जाएगा। हाल ही में मोरिसस में हिंदी और भारतीय संस्कृति विषय को लेकर भारत सरकार ने बड़ा आयोजन किया है। इसमें पूरी दुनिया के लोगों ने भाग लिया था। पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति को जानना चाहती है। राजभाषा को लेकर यह आयोजन हुआ था। इसमें विश्वभर के लोगों में हिंदी को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस आयोजन में हिंदी को सरल करने और विश्व में लोग इसे समझ सके एेसा करने पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण दिया। वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया हमारी भाषा को देखेगी, समझेगी और सीखेगी।

Published on:
18 Mar 2019 10:04 pm