उदयपुर

Big Achievement : देश की टॉप 20 स्मार्ट सिटी में उदयपुर चौथे नंबर पर, केंद्र सरकार की इस सूची में कौन है टॉप जानें..

केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की ओर से करवाई गई रैंकिंग में उदयपुर ने फिर शानदार प्रदर्शन किया
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 3:15 PM IST
SMART CITY UDAIPUR

उदयपुर . देश में स्मार्ट सिटी के कामकाज को लेकर केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की ओर से करवाई गई रैंकिंग में उदयपुर ने फिर शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 20 स्मार्ट सिटी में उदयपुर चौथे एवं राजधानी जयपुर ने नवें स्थान स्थान पर रहे।

स्मार्ट सिटी में मंजूर किए कार्यों के क्रियान्वयन में प्रतिस्पर्धा बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। इसमें राज्य के दो शहर उदयपुर व जयपुर शामिल हुए थे। नगर निगम व स्मार्ट सिटी कंपनी उदयपुर की ओर से जो प्रोजेक्ट चयनित किए, वे बेहतर थे और उनके क्रियान्वयन यानी टेंडर प्रक्रिया, काम की शुरुआत एवं समाप्ति के मामले में उदयपुर का ग्राफ अव्वल पर रहा। स्मार्ट सिटी उदयपुर की एक और खास बात यह थी कि यह राज्य का पहला नगर निगम है, जो ओडीएफ घोषित हुआ। इसके सभी 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू कर दिया गया।
महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने इस रैंकिंग पर खुशी जताते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में काम हो रहा है लेकिन शहर को स्मार्ट बनाने के काम तो तय समय पर ही पूरे होंगे लेकिन क्रियान्वित में उदयपुर आगे है, यह गौरव की बात है। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि मिशन के कार्य समय पर पूरे हो, इसके लिए हम पूरा प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में भी उदयपुर अव्वल स्थान पर रहे, इसी लक्ष्य के साथ हमारी टीम ने काम किया है, जनता का भी पूरा सहयोग मिला है और मिलता रहे।

वे काम, जो जल्दी पूरे कर दिए
आेपन एयर जिम
स्मार्ट क्लास रूम
सौर ऊर्जा पैनल
कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर
सेनेट्री वेंडिंग मशीन स्थापना
ऑटो टियर्स
स्मार्ट कार्ड लॉचिंग
ई-रिक्शा

ये कार्य प्रस्तावित
- वॉल सिटी में संयुक्त कार्य का टेंडर अंतिम चरण में
- देहलीगेट चौराहा पर पार्किंग निर्माण
- सीवरेज का कार्य
टॉप 20 सिटी की परफोरर्मेस
1 सूरत
2 पुणे
3 विशाखापट्नम
4 उदयपुर
5 भुवनेश्वर
6 अहमदाबाद
7 भोपाल
8 कोयम्बटूर
9 जयपुर
10 इंदौर
11 एनडीएमसी
12 जबलपुर
13 शोलापुर
14 गुवाहाटी
15 काकीनाड़ा
16 देवानगरी
17 चेन्नई
18 लुधियाना
19 बेलगांव
20 कोच्चि

Published on: