उदयपुर

VIDEO: उदयपुर संभाग के एक हजार बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा, शिक्षा के बाद मिलेगा प्लेसमेंट भी

उदयपुर. संभाग के अजा-जजा, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के एक हजार प्रतिभावान बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की राह खुल गई है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 4:02 PM IST
free education for udaipur students
VIDEO: उदयपुर संभाग के एक हजार बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा, शिक्षा के बाद मिलेगा प्लेसमेंट भी

उदयपुर . संभाग के अजा-जजा, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के एक हजार प्रतिभावान बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की राह खुल गई है। मेवाड़ विवि चित्तौडगढ़़ की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों के लिए आरसीमिक्की के सदस्यों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने पर एमओयू किया गया है।

पत्रकारों से सोमवार को बातचीत में इंडियन मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आरसीमिक्की) के संरक्षक व सांसद अर्जुनलाल मीणा ने कहा कि मेवाड़ विवि चित्तौडगढ़़ की ओर से संचालित 300 पाठ्यक्रमों में आरसीमिक्की के सुझाए एक हजार छात्रों को नि:शुल्क दाखिला मिल सकेगा। इसमें यदि कोई बच्चा सामान्य वर्ग से है और परिवार असमर्थ है तो उसे भी प्रवेश नि:शुल्क मिल सकेगा।

आरसीमिक्की व विवि संचालकों के बीच हुए एमओयू के अनुसार विवि की ओर से संचालित संकायों में ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस संगठन के साथ रामविलास पासवान , अठावले, सत्यनारायण जटिया, फगनसिंह कुलस्ते जैसे सदस्य जुड़े हुए हैं। यह उद्योगपतियों का संगठन है। इसमें करीब एक हजार उद्यमी जुड़े हुए हैं।


कार्यकारी निदेशक महेन्द्रकुमार व निदेशक बीडी कुमार राजेश ने कहा कि आरसीमिक्की के पास बच्चों को पहुंचना होगा। इसमें सांसद की स्वीकृति के बाद अनुमति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली में भी आरसीमिक्की कार्य शुरू करेगा। नेशनल कॉर्डिनेटर केके कपिल ने बताया कि इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिल सकेगा। हम चाहते हैं कि मेहनती बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहे। शिक्षा के बाद ऐसे बच्चों को प्लेसमेंट भी दिया जा सकेगा।

READ MORE: योग प्रशिक्षण शिविर
उदयपुर. जैन सोश्यल ग्रुप उदय की ओर से आयोजित शिविर के तीसरे दिन सोमवार को योगा का प्रशिक्षण दिया गया। योगा एक्सपर्ट डॉ. पुनीत मोंगा एवं डाइट एक्सपर्ट जसमीत कौर ने लोगों को खान-पान संबंधित जानकारी दी। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष पंकज बोहरा एवं कार्यकारिणी को वर्ष पर्यंत की गतिविधियों को लेकर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से सोमवार से योग क्लास का शुभारंभ हुआ। कंचन सेवा संस्थान के भटेवर स्थित चिकित्सालय में एक माह तक सुबह 6 से 7 बजे तक शिविर का आयोजन होगा।

Published on: