
उदयपुर . गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में किंगफिशर होटल के निकट शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक को सीने में गोली मारकर हत्या की गई पुलिस ने उसकी जेब से मिले कागज के आधार पर उसकी पहचान सेक्टर 14 ब्लॉक निवासी राकेश कोटवानी के रूप में की है । मृतक के परिजनों को सूचना देने पर वे मौके पर पहुंचे व शव देखते ही वे बिलख पड़े, परिजनों ने बताया कि रात को बिना कहे राकेश घर से निकला था।
रात 12 बजे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहा, तब से उसके बारे में पूरा परिवार चिन्तित था। पुलिस को मौके पर शव के पास ही उसकी एक्टिवा भी पड़ी मिली। पुलिस ने पास ही होटल व आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन सभी ने घटना से अनभिज्ञयता जताई है।
पुलिस मृतक के साथ में रात को रहे लोगों का पता लगा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है, मौके पर उप अधीक्षक ॐ कुमार और सीआई रविन्द्र कुमार चारण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में भिजवाया गया है। पुलिस का मानना है कि घटना मध्यरात्रि के बाद की है।
घटना में अहम सुराग तलाशने के लिए एफएसएल टीम को बुलवाया गया है। मौके पर खून के कतरें मिले है व भारी मात्रा में भीड जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-उदयपुर में भाई ने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए बेची बहन की चेन व सिलाई मशीन
उदयपुर. नाई थाना पुलिस ने एक स्मैकची को 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर गिरफ्तार किया। आरोपित अपने घर से बहन की सोने की चेन व सिलाई मशीन को बेचकर 25 हजार में अलीपुरा से ब्राउन शुगर पीने के लिए लेकर आया था। सप्लायर को नामजद करने के साथ उससे अम्बामाता थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का भी खुलासा हुआ है।
थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सीसारमा रोड पर रामपुरा निवासी कपिल पुत्र दामोदर वैष्णव को पकडकऱ तलाशी ली तो उसके पास 11 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में उसने अलीपुरा निवासी आलम पुत्र अखलाक खान से लाना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपित आदतन नशेड़ी है वह पूर्व में कई बार चोरी कर नशा कर चुका है। कुछ दिनों पूर्व भी उसने अम्बामाता थानाक्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चुराई थी, पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामदगी में जुटी है।