उदयपुर

निगम के कर्मचारियों ने उदयपुर में किया प्रदर्शन, कहा विद्युत निगम का निजीकरण बंद हो और तकनीकी सहायकों को मिले इतने ग्रेड पे

- तकनिकी सहायकों को मिले 2400 ग्रेड पे- 24 जुलाई से बिजलीकर्मीयों का महापड़ाव
2 min read
Jun 22, 2018
vidhyut nigam udaipur
विद्युत निगम का निजीकरण बंद हो

उदयपुर. अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ द्वारा राजस्थान वि़द्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगपत्र के समर्थन में निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम के निजीकरण के खिलाफ व तकनिकी सहायकों को 2400 ग्रेड पे देने के साथ ही अन्य मांगे रखी। अंत में मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन दिया गया।


प्रदर्शन में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रृीय मंत्री एवं राष्ट्रृीय खनिज धातु प्रभारी देवेन्द्र कुमार पाण्डे और राष्ट्रृीय अध्यक्ष हरिमोहन चाण्डक ने उद्बोधन दिया। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ (भामसं) के प्रदेश महामंत्री अमर सिंह सांखला ने निजीकरण कि जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन द्वारा नाम बदलकर निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है इसके विरोध में श्रम संघ निरंतर विरोध कर रहा हैं और किसी भी सूरत में निजीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


श्रमसंघठन के महामंत्री विजयसिंह बाघेला ने विभिन्न मांगों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी 24 जुलाई से जयपुर में विद्युत भवन पर उग्र आंदोलन एवं अनिश्चित कालीन महापड़ाव में शामिल होने का आह्वान किया।


अध्यक्षता अविवि श्रमिक संघ उदयपुर वृत के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम में श्रमसंघठन के कार्यकारी अध्यक्ष भरत किशोर सुवालका, भामस अध्यक्ष गेहरीलाल जोशी, लालसिंह पंवार, डिस्कॉम मंत्री राजकुमार शर्मा, अखिल भारतीय महासंघ कि राष्ट्रीय सदस्य भगवती मेनारिया, प्रसारण निगम श्रमिक संघ से संगठन मंत्री आजाद सिंह हाड़ा व महामंत्री सुरेश चन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

READ MORE: नृत्य एवं योग शिविर का समापन

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका और कला आश्रम वेलनेस सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय नि:शुल्क शिविर गुरुवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व सुबह सहेलियों की बाड़ी में रोमानिया के योग विशेषज्ञ स्टोइस ऑनट एन्द्रे व डॉ. दिनेश खत्री के दिशा-निर्देशन में आमजन को मेडिटेशन, ध्यान योग एवं तनाव मुक्ति योग सिखाए गए। शिविर में कला आश्रम की सभी इकाइयां सम्मिलित हुईं। बाद में नृत्य योग प्रशिक्षक डॉ. सरोज शर्मा ने कथक नृत्य योग से तनावमुक्त जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव और रोगोपचार की क्रियाएं सिखाई गईं। शिविर में सैकड़ों लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया गया।

Published on:
22 Jun 2018 10:51 am