6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व योग दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न आयोजन, विधिवत करवाएं विभिन्न आसन, लिया प्रतिदिन योग का संकल्प

विश्व योग दिवस के अवसर पर उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में योग शिविरों का आयोजन हुआ।
2 min read
Google source verification
international yoga day 2018, yoga practice, bhatewar udaipur

विश्व योग दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न आयोजन, विधिवत करवाएं विभिन्न आसन, लिया प्रतिदिन योग का संकल्प

हेमन्त आमेटा / भटेवर- विश्व योग दिवस के अवसर पर उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में योग शिविरों का आयोजन हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्लभनगर में योग दिवस पर प्रातः 7 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी राकेश ईनाणी के निर्देशन में योग प्रशिक्षक पूनम माली एवं कोमल माली ने विभिन्न प्रकार के योगासन तथा प्राणायाम विधिवत पूर्ण करायें।

कार्यक्रम में उपखण्ड कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, गांव की महिलाओं, पुरुषों, बालक बालिकाओं सहित कुल 156 जनों ने भाग लेकर योग शिविर का लाभ लिया। इसके साथ योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन एवं प्राणायाम के लाभ बताने पर सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार वल्लभनगर भानाराम मीणा, सरपंच रूपगिरी गोस्वामी, पुलिस उपनिरीक्षक, सी आई घनश्याम सिंह देवड़ा, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा, उपसरपंच मंजू लौहार, वार्ड पंच हेमेन्द्र मालवीय, धर्मराज भील, यूनानी चिकित्सक शकील मोहम्मद, ग्राम विकास अधिकारी चेनसिंह यादव, लोकसेवक, जनप्रतिनिधिगण, एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

READ MORE: International yoga day: उदयपुर में हजारों लोगों ने एक साथ किया योग, विभिन्न मुद्राओं के साथ जानें योग से जीवन में होने वाले फायदे

भटेवर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत स्तरीय योग शिविर का आयोजन:-

भटेवर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत स्तरीय योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शारीरिक शिक्षिका कंचन देवड़ा के द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्धहलासन, पादहस्तासन, भुजंगासन, मकरासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, ध्यानासन सम्बन्धित योगासन करवाए गए इसके अलावा प्रतिदिन व्यायाम, योग प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी, समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पंचायत क्षेत्र में पीइइओ अधिनस्त समस्त विद्यालयों के संस्थाप्रधान मय स्टाफ व छात्र छात्राओं ने योग शिविर में भाग लिया।

READ MORE: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का आदेश, शिक्षक लेवल 1 और 2 को लेने होंगे 42-42 कालांश


उदयपुर . शिक्षक लेवल 1 (पहली से पांचवीं कक्षा)और 2 (पहली से आठवीं कक्षा) को 42-42 कक्षाएं लेनी होंगी। विषय व्याख्याताओं को नौंवी से 12 तक कुल 33 कालांश प्रति सप्ताह लेने होंगे। उक्त निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने हाल ही में एक आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक को हर सप्ताह छठी से दसवीं कक्षा के कुल 36 कालांश लेने होंगे। व्याख्याता के पद रिक्त होने की स्थिति में वरिष्ठ शिक्षक कक्षा 11 और 12 में जरूरत के अनुसार शिक्षण करवाएंगे। व्याख्याता व वरिष्ठ शिक्षक के पद रिक्त होने की स्थिति में शिक्षक लेवल दो के शिक्षक नौंवी से बारहवीं की कक्षाएं जरूरत के अनुसार लेंगे। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यह समय विभाग चक्र में स्पष्ट लिखा जाए कि किसे कितनी कक्षाएं लेनी हैं। इसमें यदि किसी भी प्रकार की कोई कोताही या शिकायत सामने आती है, तो संस्था प्रधान व जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।