उदयपुर

Indian Railways: मां वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, राजस्थान के इस शहर से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन; ये है शेड्यूल

Railway News: रेलवे ने राजस्थान से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों को खुशखबरी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 2:50 PM IST
Indian Rialway: दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस छह दिन तक घंटों चलेगी लेट, जानें वजह..

Indian Railways: उदयपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उदयपुर से वैष्णोदेवी (कटरा) के लिए सप्ताह में एक दिन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 14 नंवबर के बीच चलेगी। उदयपुर से वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से हर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 1:50 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 6:35 बजे कटरा पहुंचेगी।

इस तरह यह 13 नवंबर तक 7 ट्रिप करेगी। जबकि कटरा से उदयपुर के बीच 3 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच 7 ट्रिप करेगी। कटरा से गुरुवार सुबह 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 1:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 शयनयान, 4 साधारण श्रेणी डिब्बा शामिल हैं।

यहां होगा ट्रेन का ठहराव

राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, लोहारू, सार्दुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट व जम्मूतवी पर ठहराव होगा।

उदयपुर-खजुराहो ट्रेन 29 को आगरा तक ही चलेगी

उदयपुर-खजुराहो ट्रेन 29 सितंबर को आगरा तक ही चलेगी। यानी यह आगरा से खजुराहो स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन उदयपुर से तय समय रात 10:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे ने यह बदलाव तकनीकी कार्यों के चलते किया है।

Updated on:
24 Sep 2024, 2:50 PM IST
Published on: