उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ सेक्शन : 4 स्टेशनों पर विकास कार्य तेज, मिलेगी सुविधा
उदयपुर. अजमेर मंडल के चार स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन, नई इंटरलॉकिंग, फायर अलार्म सिस्टम और हाई लेवल प्लेटफार्म का कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पांडोली, कपासन, भूपालसागर और भीमल स्टेशन शामिल है। इन सुविधाओं के विकास के साथ ही ट्रेनों के आवगमन में सुविधा होगी, वहीं यात्रियों को भी सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा। अजमेर मंडल की गतिशक्ति यूनिट व मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के प्रयासों के फलस्वरूप अजमेर-चित्तौडग़ढ़-उदयपुर सेक्शन पर दो लाइन के 4 स्टेशनों- पांडोली, कपासन, भूपालसागर और भीमल पर एक-एक अतिरिक्त लूप लाइन डाली जा रही है। इस कार्य की कुल लागत 47.54 करोड़ है।