उदयपुर

उदयपुर की नई पीढ़ी ने 13 साल बाद पहली बार इस तालाब को छलकते हुए देखा

water over flow नवानिया तालाब में पानी की आवक से आवागमन बाधित
2 min read
उदयपुर की नई पीढ़ी ने 13 साल बाद पहली बार इस तालाब को छलकते हुए देखा
27वीं राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन कप: रायपुर में कर्नाटक के श्रीनिवास ने जीता भारत श्रेष्ठ खिताब, राजाश्री बने मिस्टर फिजिक,27वीं राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन कप: रायपुर में कर्नाटक के श्रीनिवास ने जीता भारत श्रेष्ठ खिताब, राजाश्री बने मिस्टर फिजिक,उदयपुर की नई पीढ़ी ने 13 साल बाद पहली बार इस तालाब को छलकते हुए देखा

उदयपुर/ भटेवर. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के किकावास रोड स्थित नवानिया तालाब क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद सोमवार को छलक गया। बीते १३ साल बाद पहली बार तालाब को छलकता देख ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूसरी ओर तालाब में बनी हुई पानी की आवक के बीच नवानिया से किकावास को जोडऩे वाले मार्ग पर एक फीट पानी की चादर चली। इससे आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों की मानें तो तालाब भरने पर निचले स्तर पर बनी सड़क से होता हुआ पानी समीपवर्ती खेतों में पहुंचता है। सोमवार को पानी की आवक के बीच दुपहिया सवारों को परेशानी का मुंह देखना पड़ा। वहीं बड़े वाहनों का आना-जाना यथावत है। तालाब की रपट से बहते पानी को युवाओं की भीड़ ने मोबाइल में कैद किया।

झमाझम बारिश, बिजली भी कड़की
गींगला पसं. मेवल क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर से बारिश की झड़ी लग गई। बारिश से जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई तो नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया। गुड़ेल तालाब में पानी की आवक हुई है। अब तक करीब साढे नौ फीट से अधिक पानी की आवक हो चुकी है। साढ़े 10 फीट पर तालाब ओवरफ्लो होगा। इसके अलावा क्षेत्र के सभी जलाशय छलक चुके हैं। ओवरफ्लो पानी जयसमंद झील तक यात्रा तय कर रहा है। इधर, शाम ढलने के बाद आसमान में तेज मेघों गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। बादलों की उपस्थिति को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी।

बरसात में टूटी पुलिया, आवागमन बाधित
मूंगाणा. अधिक बरसात के बीच बीते दस दिनों से ओवर फ्लो का शिकार पुलिया बीच में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन बाधित है। समस्यावश लोगों को मूंगाणा, खुन्ता, विजाणिया होते हुए धरियावद की करीब ५ किलोमीटर दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ रही है। विजनगढ़ माताजी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान हैं। स्कूली विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार महकमे से तत्काल पुलिया सुधार करने की मांग की।

किसानों को मुआवजे की मांग
भटेवर. अतिवृष्टि से प्रभावित वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि अधिक बरसात से खेत में खड़ी फसलें खराब हो गई हैं। परिवार के भरण पोषण के अलावा पशुओं के चारे की समस्या गहरा गई है। इसी प्रकार ऋण ब्याज सहित अन्य समस्याएं मुंह फाड़ रही हैं। ज्ञापन देने वालों में किसान महापंचायत संयोजक सूरजमल मेनारिया, तहसील अध्यक्ष द्वारिकाधीश अग्रवाल, रूप गिरी गोस्वामी, हेमेंद्र मालवीय, भूरालाल, उदय लाल, पोखरलाल, मोहनलाल मेनारिया, उमेश मेनारिया एवं अन्य मौजूद थे।

Published on:
24 Sept 2019 06:00 am