उदयपुर

सालवी बुनकर समाज का विवाह सम्मेलन

नगर निगम परिसर में
less than 1 minute read
May 08, 2019
सालवी बुनकर समाज का विवाह सम्मेलन
सालवी बुनकर समाज का विवाह सम्मेलन

भुवनेश पण्ड्या

उदयपुर. सालवी बुनकर समाज का विवाह सम्मेलन मंगलवार को नगर निगम परिसर में हुआ। इसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई। भव्य शोभायात्रा के साथ वर-वधू सामूहिक विवाह मंडप स्थल पर पहुंचे। इस अवसरपर टाउन हॉल में समाज के भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नारायणलाल सलाया ने बताया कि सुबह 9 बजे शुभ मुहूर्त में सूरजपोल स्थित सत्यनारायण मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो बापू बाजार, देहलीगेट, कस्तूरबा हॉस्पिटल, शक्तिनगर होते हुए सामूहिक विवाह स्थल नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल पहुंची। शोभायात्रा में 50 बाइक, 10 ओपन जीप, दो झांकियां, 18 से अधिक सुसज्जित अश्व शामिल थे।

गणेशजी की झांकी आकर्षण का केन्द्र

- किशनपोल नवयुवक मंडल की ओर से प्रथम पूज्य गणेश जी की सात फीट की चंवर ढुलाते हुए झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। वर घोड़े पर व वधू बग्घियों में सवार थे। सजे-धजे समाजजन भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे। मार्ग में समाज की विभिन्न चौकियों की ओर से लगाए गए 25 से अधिक स्वागत द्वारों पर स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के समापन पर टाउन हॉल प्रांगण विवाह स्थल पर शुभ मुहूर्त में विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं। दोपहर को अतिथि सम्मान समारोह हुआ। हस्तमिलाप व पाणिग्रहण संस्कार के बाद सामाजिक रस्में हुईं। इसके बाद विदाई समारोह हुआ।

- सामूहिक विवाह का पांडाल में लगी एलइडी पर सीधा प्रसारण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। तेज गर्मी में शीतलता बनाए रखने के लिए ठंडे गुलाबज ल का छिड़काव किया गया।

Published on:
08 May 2019 10:43 pm