उज्जैन

Election 2018 : कांग्रेस कार्यकारिणी की लंबी सूची तैयार, 250 नेताओं को किया शामिल

कुछ महीने पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब स्थानीय कार्यकारिणी भी जल्द घोषित होने वाली है।

2 min read
Oct 18, 2018
Congress,Politics,Congress leaders,Assembly Elections 2018,

उज्जैन. कुछ महीने पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब स्थानीय कार्यकारिणी भी जल्द घोषित होने वाली है। इसके लिए लंबी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है जिसमें करीब 250 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रस्तावित नई कार्यकारिणी बनाने में जहां आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया है वहीं गुटीय राजनीति में भी तालमेल बिठाने का प्रयास करने की बात कही जा रही है।

कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं, वहीं इस बीच शहर कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार इस बार करीब 250 नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है और तैयार सूची को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से अनुमोदन भी मिल चुका है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, निर्वाचन कार्य प्रतिनिधि, प्रवक्ता, सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य आदि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। संभावना है दो-तीन दिन में शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा हो सकती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया, दशहरे के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

हर गुट शामिल- विधानसभा चुनाव नजदीक होने का असर कार्यकारिणी की तैयारी पर पड़ा है। यही कारण है कि इस बार करीब 250 नेताओं को इसमें शामिल गया है। इससे जहां कार्यकारिणी में स्थान देकर उनके उपेक्षा के भाव को दूर करने का प्रयास किया गया है वहीं बड़ी टीम का फायदा भी चुनाव में मिलेगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रस्तावित कार्यकारिणी में लगभग सभी गुटों का प्रतिनिधित्व शामिल किया गया है। यहां तक कि प्रमुख नेताओं से ही उनके समर्थकों के नाम लेकर कार्यकारिणी तैयार की गई है।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित
मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजमणी पटेल की सहमति और प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष देवव्रत यादव की अनुशंसा पर शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की शहर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें अरुण वर्मा, तरुण गुरु, अजय पटेल व गोपाल बैरागी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक माली, पुरुषोत्तम प्रजापत, रामनारायण यादव, राकेश पोरवाल, विनय बल्दिया, गोल्डी टूटेजा, गोपाल राठौर को महामंत्री बनाया है। इसी तरह संदीप पाटील, दिलीप गुर्जर, अल्का चौकसे, सुनील बारोड़, अनिल यादव, रईस मंसुरी, मिललिंद्र सोनी, शाकिर भाई, शरद यादव, विनय यादव, इमरान, प्रद्युम्म गेहलोत, रविंद्र बैरागी, सौरभ यादव, सौरभ आंजना, रितेश चौरसिया, लखन पोरवाल, दिनेश यादव को सचिव बनाया है। कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव को नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस पर लगा पाकिस्तान में पीएम मोदी के खिलाफ कैंपेन चलाने का आरोप, सबूत भी आया सामने
Published on:
18 Oct 2018 04:21 pm
Also Read
View All