28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / फूलों की खेती किसानों के लिए बनी घाटे का सौदा, 4–5 रुपये किलो भाव

फूलों की खेती किसानों के लिए बनी घाटे का सौदा, 4–5 रुपये किलो भाव

लागत निकाल पाना भी मुश्किल, किसानों ने उज्जैन रोड पर जताया विरोध, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी के मुकाबले बाजार में नहीं मिल रहे उचित दाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:07 PM IST

फूलों की खेती किसानों के लिए बनी घाटे का सौदा, 4–5 रुपये किलो भाव

पानबिहार. क्षेत्र के फूल उत्पादक किसान इन दिनों भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में फूलों के बेहद कम दाम मिलने से किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि खेतों से फूल तुड़वाने के लिए मजदूरों को 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देनी पड़ती है, जबकि बाजार में फूलों का भाव मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। ऐसे में फूलों की खेती पूरी तरह घाटे का सौदा बन गई है।

किसानों के अनुसार फूलों की खेती में सिंचाई, खाद, कीटनाशक, परिवहन और मजदूरी सहित कई प्रकार के खर्च होते हैं। इसके अलावा फूलों को समय पर तोड़कर बाजार तक पहुंचाना भी जरूरी होता है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी मेहनत का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगातार कम भाव मिलने से किसानों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

उज्जैन रोड पर विरोध प्रदर्शन किया

अपनी समस्याओं को लेकर पानबिहार क्षेत्र के फूल उत्पादक किसान फूलों से भरे वाहनों के साथ उज्जैन रोड पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि मौजूदा कीमतों पर फूल बेचने से मजदूरी और उत्पादन लागत तक निकालना संभव नहीं है। यदि यही स्थिति बनी रही तो उन्हें फूलों की खेती छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।

किसानों ने शासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि फूलों के उचित दाम सुनिश्चित किए जाएं तथा विपणन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिले।