25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / ‘2300 रुपए के नीचे नहीं होगा Boss…’, महाकाल मंदिर में एक रील बनवाने का दाम, 3 युवक गिरफ्तार

‘2300 रुपए के नीचे नहीं होगा Boss…’, महाकाल मंदिर में एक रील बनवाने का दाम, 3 युवक गिरफ्तार

Mahakal Temple Reel Scam:उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील बनवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से 2,000 से 2,500 रुपए तक वसूले जा रहे थे। मंदिर समिति ने स्टिंग कर तीन युवकों को पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 25 Nov 2026, 8:16 AM IST

mahakal temple reel scam three youths arrested instagram advertisment

Mahakal Temple Reel Scam: महाकाल मंदिर में एक रील बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Patrika)

Mahakal Temple Reel Scam: उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील बनाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का नया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन देकर श्रद्धालुओं को फंसाने वाले तीन युवकों को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने योजनाबद्ध स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से महाकाल में रील शूट कराने का दावा कर भक्तों से 2,000 से 2,500 रुपये तक वसूल रहे थे।

सोशल मीडिया पर सक्रिय इन पेजों पर उज्जैन आ रहे हो, महाकाल की रील बनवाना चाहते हो, जल्द हमें फॉलो करें और अपनी बुकिंग पक्की करें" जैसे संदेशों के जरिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लुभाया राशि लेकर मंदिर परिसर में अनधिकृत जाता था। इसके बाद उनसे अग्रिम रूप से रील शूट की जाती थी।

संपर्क कर रील शूटिंग की बुकिंग करवाई

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इन इंस्टाग्राम पेजों की गतिविधियों पर निगरानी रखी और योजनाबद्ध तरीके से स्टिंग ऑपरेशन किया। समिति के प्रतिनिधियों ने संबंधित सोशल मीडिया पेज से संपर्क कर रील शूटिंग की बुकिंग कराई और आरोपियों द्वारा मांगी गई अग्रिम राशि का भुगतान किया। तय समय पर जैसे ही आरोपी मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान हिमांशु, गौरव और अनुज के रूप में हुई है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर जांच की गई तो व्हाट्सएप चैट में श्रद्धालुओं से पैसों की डील, बुकिंग और मिलने के स्थान सहित अन्य बातचीत सामने आई।

बिना अनुमति शूटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित

मंदिर प्रबंध समिति ने स्पष्ट किया है कि महाकाल मंदिर परिसर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की व्यावसायिक फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या रील शूटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पर इस तरह के झूठे दावे कर श्रद्धालुओं को गुमराह करना गंभीर अपराध है। समिति ने कहा कि भविष्य में भी मंदिर की धार्मिक गरिमा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे ऐसे सोशल मीडिया पेजों के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की अधिकृत जानकारी केवल मंदिर प्रबंध समिति के आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।