26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / Ujjain News: रिश्वत लेने की नई ट्रिक, चायवाले को एएसआई ने बनाया बिचौलिया, 8 हजार लेते पकड़ाया

Ujjain News: रिश्वत लेने की नई ट्रिक, चायवाले को एएसआई ने बनाया बिचौलिया, 8 हजार लेते पकड़ाया

ASI Bribery New Trick: 10 हजार की मांग, 6 हजार में सौदा; महिला और युवती को जेल नहीं भेजने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:07 PM IST

Ujjain ASI Bribery New Trick

asi bribery new trick tea stall middleman lokayukta trap, रिश्वत की रकम लेते पकड़ाया चाय वाला और एएसआई (Source-Patrika)

Ujjain ASI Bribery New Trick: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरों पर लगातार हो रही कार्रवाई को देखते हुए अब रिश्वत लेने की नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन जिले से गुरुवार को सामने आया है। यहां एक एएसआई ने शिकायतकर्ता से सीधे पैसे लेने की जगह चाय दुकान संचालक को माध्यम बनाया। ये सब इसलिए क्योंकि जब लोकायुक्त कार्रवाई करे तो वो न फंसे। लेकिन लोकायुक्त ने इस तरीके को भी पकड़ लिया।

झूठे अपराध में जेल न भेजने के नाम पर मांगी रिश्वत

गुरुवार को महाकाल परिसर स्थित चाय की दुकान पर 6 हजार रुपए लेते संचालक को रंगेहाथ पकड़ा गया। मामला तराना थाना क्षेत्र की नैनावद चौकी पर पदस्थ एएसआई मोहनलाल मालवीय से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने एक परिवार की महिला और युवती को कथित झूठे अपराध में जेल नहीं भेजने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के दौरान बाद में सौदा 6 हजार रुपये में तय हुआ था।

सीधे लेने के बजाय दूसरे के जरिए मंगाई रकम

एसपी विनोद कुमार दीक्षित ने बताया कि तराना के गांव गोलवा निवासी ईश्वर राजोरिया ने शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने पर ट्रेप की योजना बनाई गई। आरोप के अनुसार, एएसआई ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम नैनावद निवासी चाय दुकान संचालक जितेंद्र सिंह देवड़ा को देने के लिए कहा था। गुरुवार को शिकायतकर्ता ने दुकान पर पहुंचकर 6 हजार रुपए दिए। रकम लेते ही लोकायुक्त टीम ने देवड़ा को पकड़ लिया।

रिश्वत लेने का तरीका बदला, लेकिन जांच की कड़ी नहीं

इस मामले में खास बात यह है कि रिश्वत की कथित मांग पुलिसकर्मी ने की, लेकिन रकम लेने के लिए दूसरे व्यक्ति को आगे किया। ऐसे मामलों में रिश्वत लेने वाले और रकम पहुंचाने वाले के बीच संबंध, किसके कहने पर रकम ली गई और किस उद्देश्य से ली जा रही थी, जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हालांकि, चाय दुकानदार देवड़ा ने कबूल किया है कि एएसआई मोहनलाल मालवीय के कहने पर उसने महिला से रुपए लिए थे। महिला के रुपए देने से पहले एएसआई मालवीय ने देवड़ा को फोन कर बताया था कि उसके पास 6 हजार रुपए की राशि पहुंचने वाली है। वहीं, लोकायुक्त की जांच का विषय यह भी है कि देवड़ा ने इससे पहले और कितने लोगों से मालवीय के कहने पर रिश्वत ली थी। लोकायुक्त ने चाय दुकान संचालक और एएसआई मोहनलाल मालवीय, दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।