उज्जैन

Anant Radhika Wedding: क्यों खास है ये लाल दुपट्टा….. बहु के ओड़ते ही भावुक हुई नीता अंबानी !

Ambani Wedding LIVE Updates: पुजारियों ने अनंत अंबानी और राधिका को चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल के प्रसाद के साथलाल दुपट्टा व बाबा की एक फोटो भी भेंट की है। लाल दुपट्टा पहनते ही राधिका खुश हो गई।

2 min read
Jul 12, 2024
Anant Ambani Wedding

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE Updates:अनंत अंबानी और राधिका की शादी (Anant Ambani Wedding) की चर्चाएं पूरी विश्व में हैं। वहीं देश के शीर्षस्थ बिजनेसमैन अरबपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित बंगले पर इन दिनों महाकाल का जयकारा गूंज रहा है। उज्जैन शहर के दो पुजारी को अंबानी के छोटे बेटे की शादी का न्योता मिला।

उन्होंने अंबानी के घर एंटीलिया में बेटे के दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए शिव-शक्ति पूजा रखी। पूजन महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा और संजय शर्मा ने संपन्न कराया। जब नीता अंबानी को बाबा महाकाल की भस्मी दी, तो वे भावुक हो गई और जयकारा लगाया।

क्यों खास है लाल दुपट्टा

बता दें, कि अंबानी परिवार ने अनंत की शादी में बाबा महाकाल और उनके सेवकों के परिवार को भी आमंत्रित किया है। अंबानी परिवार के इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए बाबा महाकाल के सेवक पुजारी आशीष शर्मा (पुजारी) और पुजारी संजय शर्मा (पुजारी) बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर देश की सबसे भव्य शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।

पुजारियों ने अनंत अंबानी और राधिका को चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल के प्रसाद के साथ ही जय महाकाल लिखा लाल दुपट्टा व बाबा की एक फोटो भी भेंट की है। लाल दुपट्टा पहनते ही राधिका खुश हो गई। बता दें कि ये लाल दुपट्टा बाबा महाकाल का आशीर्वाद है।

दोनों पुजारियों ने भस्मी लगाई

10 जुलाई को शिव-शक्ति पूजन के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी हुई। दोनों 12 जुलाई यानि आज विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह संपन्न होने तक दोनों पुजारी मुंबई में ही रहेंगे। हाईप्रोफाइल शादी की रस्में तीन दिन चलेंगी। अभिनेता रणबीर सिंह, क्रिकेटर एमएस धोनी को भी दोनों पुजारियों ने भस्मी लगाई, साथ ही दूसरे अन्य सेलिब्रिटीज ने भी पुजारियों से आशीर्वाद लिया।

आज जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी शादी

अनंत और राधिका मुंबई में शादी करने वाले हैं। इसमें कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी शादी का न्योता भेजा है। शादी के अगले दिन आशीर्वाद समारोह होगा। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन रहेगा, जिसमें दुनियाभर के खास मेहमान शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे।

विवाह समारोह में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

दोनों पुजारियों से जब टेलीफोनिक चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि अंबानी के बेटे की शादी में आए मेहमानों की सुरक्षा को लेकर खास बंदोबस्त किए हैं। यहां की सिक्युरिटी बहुत टाइट है। हर आने-जाने वाले की गहनता से चैकिंग होती है। इसके बाद विवाह समारोह में मोबाइल चलाना बिल्कुल भी अलाउड नहीं है। मीडिया को कवरेज के लिए भी चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया जाता है।

Published on:
12 Jul 2024 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर